Loading...
'श्रीराम भूमि' के पहले चरण की शूटिंग पूरी करके भावुक हुए अनुपम खेर, साझा किया पोस्ट
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

'श्रीराम भूमि' के पहले चरण की शूटिंग पूरी करके भावुक हुए अनुपम खेर, साझा किया पोस्ट

Jul 17, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'श्रीराम भूमि' को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसमें वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं, जो श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि उन्होंने फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है और अयोध्या से वापस लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका एक हिस्सा वहीं रह गया।

पोस्ट

इतिहास और आस्था को ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास कर रहे अभिनेता

अनुपम ने राम मंदिर में दर्शन करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'अपने साथ मैं सिर्फ खूबसूरत यादें नहीं, बल्कि सनातन की एक गहरी समझ, आध्यात्मिक समृद्धि और इस गर्व को लेकर जा रहा हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो इतिहास और आस्था, दोनों को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास कर रही है।'

अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अयोध्या अब हमेशा उनकी आत्मा का हिस्सा रहेगी।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

आभार

फिल्म के निर्देशक और टीम का जताया आभार

'श्रीराम भूमि' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह का आभार जताते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे निर्देशक कामाख्या जी, मेरे प्रिय मित्र एवं सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज, फिल्म के हर यूनिट सदस्य का भी आभार, जिन्होंने मुझे इस अद्भुत यात्रा का सहभागी बनाया। धन्यवाद अयोध्या! फिर मिलेंगे। जय श्रीराम!'

इसके साथ ही अनुपम ने सरयू आरती करते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया।

आने वाले दिनों में, अनुपम को 'खोसला का घोसला 2' में देखा जाएगा, जो 28 अगस्त को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT