भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक वनडे स्कोर
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 125 रन की पारी खेली। बे ओवल के मैदान पर खेलते हुए यंग ने अपने वनडे करियर का कुल 5वां और भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। वह भारत के विरुद्ध दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कीवी सलामी बल्लेबाज बने। इस बीच भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर द्वारा बनाए सर्वाधिक वनडे स्कोर के बारे में जानते हैं।
#1
डेवोन कॉनवे (138 रन, इंदौर, 2023)
डेवोन कॉनवे ने भारत के खिलाफ अपना इकलौता वनडे शतक 2023 में इंदौर में लगाया था।
उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 गेंदों में 138 रन बनाए थे, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
उनके शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को मैच में हार मिली थी।
मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया था और कीवी टीम 295 रन पर सिमट गई थी।
#2
विल यंग (125 रन, बे ओवल, 2026)
बे ओवल वनडे में यंग जब 5 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्हें आकिब नबी के ओवर में 2 जीवनदान मिले।
इन मौकों का यंग ने भरपूर फायदा उठाते हुए पारी को शतक में तब्दील किया। वह 108 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुए।
उनके शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 333 रन बनाए। उनके अलावा टिम साइफर्ट ने 58 रन बनाए।
#3
नाथन एस्टल (120 रन, राजकोट, 1999)
न्यूजीलैंड ने 1999 में राजकोट वनडे में भारत को 43 रन से हराया था।
उस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के बाद 349/9 का स्कोर बनाया था।
तब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज नाथन एस्टल ने 136 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
जवाब में भारतीय टीम अजय जडेजा (95) की पारी के बावजूद 306 रन ही बना सकी थी।
#4
नाथन एस्टल (117 रन, कोलंबो, 2001)
2001 में कोका कोला कप के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 84 रन से शिकस्त दी थी।
कोलंबो में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज एस्टल ने 150 गेंदों में 117 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था।
उनके शतक के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 211/8 का स्कोर ही बना सकी थी।
जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 127 रन पर ढेर हुई थी।