Loading...
राम मंदिर विवाद पर अनुपम खेर की दो टूक, बोले- सच बोलना मेरा अधिकार, नहीं डरता
अनुपम खेर ने अपनी टिप्पणी का बचाव किया

राम मंदिर विवाद पर अनुपम खेर की दो टूक, बोले- सच बोलना मेरा अधिकार, नहीं डरता

Jul 14, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी को लेकर अपनी बात रखी थी और मामले काे छोटी-मोटी घटना करार दिया था। यही नहीं, अभिनेता ने घटना की तुलना मुगलों के समय हुई बड़ी लूटपाट और तबाही से की थी, जिसके चलते वह लोगों के निशाने पर आ गए। अब अनुपम ने वीडियो माध्यम से ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

प्रतिक्रिया

अभिनेता बोले- विवाद खड़ा करने के लिए बातों को तोड़ा-मरोड़ा

अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि उन्होंने जो भी कहा था, वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कहा था। मुद्दा बनाने के लिए उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं पहले कभी डरा नहीं था, आज भी नहीं डरा हूं और भविष्य में भी नहीं डरूंगा। चाहे ट्रोल हों, तथाकथित इन्फ्लुएंसर हों या नेता! किसी का भी शोर मेरे रुख को नहीं बदल सकता।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

जवाब

"सच बोलना मेरा अधिकार और कर्तव्य भी"

उन्होंने आगे कहा, "जो मुझे सही लगता है, वही मैं कहूंगा। आप सहमत हों या असहमत, यह आपका अधिकार है। लेकिन सच बोलना मेरा अधिकार होने के साथ-साथ मेरा कर्तव्य भी है। बाकी... जिसे जो करना है, करने दो। मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा। जय श्री राम!"

काम के मोर्चे पर, अनुपम को फिल्म 'श्री रामभूमि' में देखा जाएगा। उन्होंने बताया था कि वह इसमें अशोक सिंघल का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को सही दिशा दी थी।

ADVERTISEMENT