कांग्रेस की मांग- राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, नए ट्रस्ट में धर्माचार्यों को शामिल किया जाए
क्या है खबर?
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आड़े हाथों लिया और उसे भंग करने की मांग की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि चोरी ने भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का चाल, चरित्र और चेहरा देश के सामने ला दिया है। उन्होंने नया ट्रस्ट बनाकर उसमें धर्माचार्यों को शामिल करने की मांग की है।
मांग
काफी पहले से थी चोरी की जानकारी- गहलोत
गहलोत ने कहा कि भाजपा-RSS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लोगों ने मिलकर एकतरफा तरीके से मंदिर ट्रस्ट बनाया, लेकिन कोई जवाबदेही तय नहीं की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी है, जिसे तीनों ने मिलकर ठेस पहुंचाई है। गहलोत ने दावा किया कि इन्हें चढ़ावा चोरी होने की जानकारी बहुत पहले से थी, लेकिन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और बातों को दबा दिया गया था।
बयान
कांग्रेस ने रखी ये मांगें
गहलोत ने कांग्रेस की ओर से चंदा चोरी मामले में कई मांग रखी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को भंग करने के बाद ही लोगों का विश्वास पैदा होगा और नए ट्रस्ट में शंकाराचार्यों को लेना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जजों के नेतृत्व में मामले की जांच करने की भी मांग की है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़कर हर काम का श्रेय ले रहे थे, तो चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चुप क्यों हैं।
ट्विटर पोस्ट
अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: Congress party briefing by Shri @ashokgehlot51 at AICC Office, New Delhi https://t.co/5aHxKjoURi
— Congress (@INCIndia) July 7, 2026