राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS ने पहली बार बयान दिया, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पहली बार बयान आया है। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक्स पर हिंदी और अंग्रेजी में जारी एक वीडियो में कहा कि दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समाज और राम भक्तों की भावनाको आघात पहुंचा है और सभी आहत हैं। उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बयान
भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त हो- होसबाले
होसबाले ने आगे कहा, "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि RSS और समाज की ट्रस्ट से अपेक्षा है कि घटना को असाधारण मान गंभीर कदम उठाए ताकि लोगों की आस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए।
बयान
हिंदू समाज से धैर्य और संयम बनाने की अपील
होसबाले ने कहा कि भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त करने के लिए मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित SIT आवश्यक पहल करें। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रस्ट वित्तीय प्रबंधन और सुचारू संचालन से हिंदू समाज की आस्था को बनाए रखेगा। उन्होंने समाज से इस कठिन क्षण में आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय देने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना से हिंदू-राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करना चाहिए।
ट्विटर पोस्ट
दत्तात्रेय होसबाले का बयान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
— RSS (@RSSorg) July 3, 2026
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T