राम मंदिर के CEO के लिए 18 उम्मीदवारों का हो रहा साक्षात्कार, जानिए कौन-कौन शामिल
क्या है खबर?
अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के बीच मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए मंगलवार से साक्षात्कार शुरू हो गया है। साक्षात्कार 2 दिन तक चलेगा, जिसे 2 दिन और बढ़ाया जा सकता है। साक्षात्कार के लिए छांटे गए 18 लोगों को बुलाया गया है, जिसमें पहले दिन 8 लोगों से पूछताछ हो रही है। CEO पद के लिए 5,300 से अधिक लोगों ने आवेदन किए थे। छांटे गए 18 लोग कौन हैं? आइए, जानते हैं।
नियुक्ति
इन लोगों ने CEO पद के लिए किया है आवेदन
दैनिक भास्कर के मुताबिक, मंगलवार को जिन 8 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है उसमें एक पूर्व IAS अधिकारी, 3 पूर्व IPS अधिकारी और 4 पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं।
इनमें एनकाउंटर विशेषज्ञ पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, और अयोध्या के पूर्व जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा शामिल हैं।
राजेश पांडेय 80 से ज्यादा एनकाउंटर में शामिल रहे हैं। वे लखनऊ और मेरठ समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रहे हैं।
परिणाम
3 सितंबर को सामने आएगा एक CEO का नाम
CEO की चयन समिति में पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, वैज्ञानिक और शिरडी साई बाबा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावरे शामिल हैं, जो साक्षात्कार ले रहे हैं।
समिति 18 में से 3 उम्मीदवारों का नाम तय करेगी, जिनका अंतिम साक्षात्कार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लेगा, इसके बाद 3 सितंबर को CEO के नाम की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि CEO पद के लिए 13 से 18 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे।