Loading...
'रामायण' के सेट पर साई पल्लवी के पैर छूने लगी कोच, भावुक होकर रो पड़ीं अभिनेत्री
साई पल्लवी के सीता बनते ही पैर छूने लगी थीं कोच

'रामायण' के सेट पर साई पल्लवी के पैर छूने लगी कोच, भावुक होकर रो पड़ीं अभिनेत्री

Nov 13, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में देवी सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने हाल ही में शूटिंग से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दृश्य की शूटिंग के बाद उनकी डायलेक्ट कोच (भाषा प्रशिक्षक) ने अचानक उनके पैर छू लिए। कोच के इस व्यवहार को देखकर साई भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

खुलासा

साई का खुलासा

साई ने कहा, "एक पल ऐसा आया जब मैं भावुक हो गई थी। एक सीन के बाद मेरी डायलेक्ट कोच ने मेरे पैर छू लिए। मैं हैरान रह गई, क्योंकि उन्होंने मुझे फोन पर बात करते, तैयार होते और बाकी सब चीजें करते हुए देखा था।"

फिल्म 'रामायण' में साई के साथ-साथ रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, रवि दूबे लक्ष्मण के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं।

बात

साई ने कही यह बात

साई ने आगे कहा, "वह (डायलट कोच) जानती थीं कि मैं साई हू, लेकिन कभी-कभी जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाते हैं जिसे आप रोज पूजते हैं, जिससे आपका अपनी मां जैसा जुड़ाव होता है और जब कोई उस किरदार को पूरी तरह से जी लेता है, तो आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कोई अभिनेता है या कोई और इंसान। आप बस वह प्यार पाना चाहते हैं।"

ADVERTISEMENT

भावुक

शूटिंग के समय क्यों रोने लगी थीं साई?

साई ने आगे कहा, "आपको बस वह प्यार चाहिए होता है। तो जब उसने ऐसा किया, तो उसके रोने से पहले ही मैं रोने लगी। मैंने कहा, 'तुम आखिर कर क्या रही हो?' उस पल मुझे महसूस हुआ कि यह किरदार बहुत सारे लोगों के दिलों को गहराई से छूता है। इतना सारा प्यार पाकर मैं बहुत विनम्र और भावविभोर हो गई।"

इस फिल्म का 8 दिनों में वैश्विक कुल कलेक्शन 1,033.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENT