उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना बोले- जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं किया उनका पैसा चोरी
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर एक बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं किया था, उनका पैसा चोरी हुआ है। दरअसल, महाना से पूछा गया था कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दान किया हुआ चंदा मांग रहे हैं, जिस पर महाना ने यह बयान दिया।
बयान
क्या बोले महाना?
कानपुर के महाराजपुर से विधायक महाना ने कहा, "जिनका पैसा चोरी हुआ है, मुझे लगता है कि शायद उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान के मंदिर में अर्पित नहीं किया, इसलिए उनका पैसा चोरी हो गया। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा मंदिर में लगा है और उसका भव्य स्वरूप इसका प्रमाण है कि हमारे पैसे से मंदिर बना।"
उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने पास से चंदा वापस मांगने वालों को पैसे देने को तैयार हैं।
चोरी
क्या देश में पहली बार चोरी हुई है- महाना
महाना ने चंदा चोरी पर आगे कहा कि दुर्भाग्य से समाज में कुछ ऐसे लोग हर वर्ग के, हर स्थान पर होते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में किसी स्थान पर पहली बार चोरी हुई है, हम जिस संस्था में काम करते हैं, व्यापारिक क्षेत्र में काम करते हैं और परिवार-घरों में ऐसा काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनको कानून के अंतर्गत सजा मिलेगी, उनको छोड़ा नहीं जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
सतीश महाना का पूरा बयान
कांग्रेस नेता दिग्विजय के बयान पर UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बड़ा पलटवार-
— Rameshwar Pandey (@Rameshwar8285) July 15, 2026
"दिग्विजय सिंह बतायें कितना दान दिया,
मैं खुद अपनी तरफ से वापस करूंगा.."#rammandirdonationscam #rammandir@INCIndia @BJP4UP pic.twitter.com/9AgT8beHTL