LOADING...

नक्सली: खबरें

11 Mar 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक साथ 108 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया, करोड़ों का था इनाम

छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता पाई है। यहां 108 नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

23 Feb 2026
तेलंगाना

हिडमा, बसवा राजू से लेकर देवजी तक, कैसे सिमटता जा रहा नक्सली नेतृत्व?

वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लंबे समय से चल रहा संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बीते दिन नक्सलियों के शीर्ष कमांडर देवजी के आत्मसमर्पण को नक्सली नेतृत्व के लिए आखिरी झटका माना जा रहा है।

22 Feb 2026
नक्सलवाद

डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली देवजी के आत्मसमर्पण की खबरें, साथी संग्राम ने भी डाले हथियार

नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI माओवादी) के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी के आत्मसमर्पण की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 3 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए; 1 कमांडो शहीद, माओवादी शिविर नष्ट

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिछले 24 घंटे से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी में एक विशिष्ट पुलिल कमांडो भी शहीद हुआ है, जबकि दूसरा घायल है।

23 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 9 माओवादियों ने हथियार डाले, 47 लाख रुपये का था इनाम

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच माआवोदियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को धमतरी जिले में 9 माआवादियों ने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाले हैं।

22 Jan 2026
झारखंड

झारखंड में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 16 को ढेर किया

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया है। इनमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा भी शामिल है।

09 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 36 पर संयुक्त रूप से 1.19 करोड़ का इनाम

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 63 नक्सलियों ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 36 पर संयुक्त रूप से 1.19 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

07 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 13 पर 65 लाख रुपये का इनाम

छत्तीसगढ़ में बुधवार को नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा। यहां के सुकमा जिले में 26 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करके जीवन की नई राह चुनी है।

05 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने लगाया IED, धमाके में 15 वर्षीय किशोर घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों के बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में पैर रखने से एक 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया है।

03 Jan 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 14 नक्सली

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इस साल नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह पहली मुठभेड़ है।

25 Dec 2025
ओडिशा

ओडिशा में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता गणेश उइके समेत 5 नक्सली मारे गए

ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है।

18 Dec 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान मारे गए 3 माओवादी, 2 साल में 500 ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। गुरुवार को सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित 3 माओवादी मारे गए हैं।

मध्य प्रदेश अब हुआ नक्सल मुक्त, 1 करोड़ के इनामी नक्सली ने गिरोह का किया आत्मसमर्पण

देश का मध्य प्रदेश राज्य अब पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त हो गया है।

30 Nov 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिलाओं समेत 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 65 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक साथ 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 27 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर संयुक्त रूप से 65 लाख रुपये का इनाम था। साथ ही 12 महिला नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं।

24 Nov 2025
दिल्ली

इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में माओवादी कमांडर हिडमा के नारे लगे, 15 गिरफ्तार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रविवार शाम को इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने माओवादी कमांडर मादवी हिडमा के भी पोस्टर लहराए हैं, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ गई है।

आंध्र प्रदेश में माओवादी कमांडर मादवी हिडमा के खात्मे के बाद फिर मुठभेड़, 7 और ढेर

आंध्र प्रदेश में माओवादी शीर्ष कमांडर मादवी हिडमा के खात्मे के बाद भी बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी रहा।

18 Nov 2025
नक्सलवाद

कौन था 26 बड़े हमलों को अंजाम देने वाला माओवादी कमांडर मादवी हिडमा?

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब आंध्र प्रदेश में शीर्ष माओवादी कमांडर मादवी हिडमा को मार गिराया गया।

आंध्र प्रदेश में मारा गया एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी कमांडर

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी पाई है। यहां कुख्यात शीर्ष माओवादी कमांडर मादवी हिडमा को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

16 Nov 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 3 नक्सली मारे गए, सभी पर था 5-5 लाख रुपये का इनाम

छ्त्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। रविवार को सुकमा जिले में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई है।

बिहार में जिस स्कूल को माओवादियों ने उड़ाया था, वहां 25 साल बाद वोट करेंगे मतदाता

बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा। इसमें 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिन पर 1,302 उम्मीदवार उतरे हैं।

29 Oct 2025
छत्तीसगढ़

क्या देश में मार्च, 2026 की तय समयसीमा से पहले ही खत्म हो जाएगा नक्सलवाद?

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। आज ही बीजापुर में 9 महिला नक्सलियों समेत 51 नक्सलियों ने हथियार छोड़े हैं। इसके पहले भी कई शीर्ष नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।

26 Oct 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांकेर में 13 महिलाओं समेत 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 3 AK-47 राइफल भी सौंपी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को 21 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें 13 महिलाएं और 8 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

17 Oct 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब तक सबसे अधिक 208 नक्सलियों ने हथियार डाले

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में शुक्रवार 17 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। आज 208 नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के सामने डाल दिए हैं।

16 Oct 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अमित शाह ने अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित किया, 170 का आत्मसमर्पण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वरिष्ठ माओवादी नेता ने 60 सदस्यों के साथ हथियार डाले- रिपोर्ट

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां वरिष्ठ माओवादी नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ ​​सोनू ने अपने 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 2 महिला नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर, छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों महिलाएं हैं।

17 Sep 2025
अमित शाह

#NewsBytesExplainer: नक्सलियों ने किया हथियार छोड़ने का ऐलान, शांति वार्ता के लिए कैसे हुए राजी?

नक्सलवाद के खिलाफ दशकों से चल रही लड़ाई में अहम मोड़ आया है। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (CPI-M) ने युद्धविराम की पेशकश करते हुए केंद्र सरकार के साथ शांति वार्ता की मांग की है।

15 Sep 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महिला नक्सली कमांडर जानसी का आत्मसमर्पण, किया बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के कारण सोमवार को माओवादियों के नगरी कमेटी की सचिव जानसी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

15 Sep 2025
झारखंड

झारखंड के हजारीबाग में 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली कमांडर समेत 3 माओवादी मारे गए

झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान बड़ी कामयाबी पाई है। गोलीबारी में 1 करोड़ रुपये का नक्सली कमांडर समेत 3 माओवादी मारे गए हैं।

11 Sep 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ी मुठभेड़, 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें 10 नक्सली मारे गए हैं और मुठभेड़ अभी भी जारी है।

04 Sep 2025
झारखंड

झारखंड के पलामू में सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य घायल है।

01 Sep 2025
झारखंड

झारखंड में 23 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, AK-47 समेत कई हथियार सौंपे

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ी सफलता पाई है। यहां सोमवार को 9 नक्सलियों ने अपने पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाल दिए हैं, जिसमें 5 इनामी हैं।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 8 घंटे चली मुठभेड़ के बाद 4 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों ने करीब 8 घंटे के मुठभेड़ के बाद 4 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया।

22 Aug 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांकेर में युवक ने 15 अगस्त को फहराया तिरंगा, नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों का आतंक जारी है। उन्होंने एक युवक की 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने के कारण हत्या कर दी।

18 Aug 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों के लगाए IED धमाके की चपेट में आकर जवान शहीद, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाके की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 अन्य जवान घायल हैं।

27 Jul 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 17 लाख रुपये का था इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती जंगलों में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 4 नक्सली ढेर हो गए।

26 Jul 2025
झारखंड

झारखंड: गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर

झारंखड के गुमला में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से इंसास, AK-47 राइफल समेम भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

16 Jul 2025
झारखंड

झारखंड के बोकारो में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी नेता ढेर, ग्रामीण और जवान शहीद

झारखंड के बोकारो में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इसमें 5 लाख रुपये का एक इनामी माओवादी नेता मारा गया। हालांकि, एक जवान भी शहीद हो गया।

नक्सलियों ने जारी किया एक साल में मारे गए सदस्यों का डाटा, जानिए कितनी मौतें हुईं

केंद्र सरकार ने देश को मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सुरक्षा बलों की ओर से सघन अभियान चलाया जा रहा है।

26 Jun 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 2 महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर, माड़ डिवीजन हुआ कमजोर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है।

आंध्र प्रदेश के गोदावरी में नक्सलियों के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, 2 बड़े माओवादी नेता ढेर

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें 2 वरिष्ठ माओवादी नेता मारे गए हैं।

09 Jun 2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED धमाका; ASP शहीद, 2 अधिकारी गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर कोंटा संभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं।