Page Loader
झारखंड के बोकारो में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी नेता ढेर, ग्रामीण और जवान शहीद
झारखंड के बोकारो में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर मारा गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

झारखंड के बोकारो में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी नेता ढेर, ग्रामीण और जवान शहीद

लेखन गजेंद्र
Jul 16, 2025
03:56 pm

क्या है खबर?

झारखंड के बोकारो में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इसमें 5 लाख रुपये का एक इनामी माओवादी नेता मारा गया। हालांकि, एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ बिरहोडेरा वन क्षेत्र में सुबह करीब 5:45 बजे शुरू हुई थी, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन और पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर छानबीन शुरू की थी। एक ग्रामीण की भी गोलीबारी में जान गई है।

मुठभेड़

उप-जोनल नक्सल कमांडर था मारा गया माओवादी नेता

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने बताया कि लुगू पहाड़ी के बाद छानबीन के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। मुठभेड़ में मारा गया माओवादी नेता उप-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सादे था। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। कुंवर मांझी के मारे जाने के बाद उसके पास से एक AK-47 बरामद हुआ है। लुगू पहाड़ी क्षेत्र में अब कोई बड़ा नक्सली कमांडर नहीं बचा है।

जांच

नक्सलियों ने ग्रामीणों को बनाया था सहारा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 209 कोबरा यूनिट के CRPF कांस्टेबल प्राणेश्वर कोच गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। कोच असम के कोकराझार जिले के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को रांची में सम्मान दिया जाएगा, जिसके बाद असम रवाना होगा। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने गोलीबारी से बचने के लिए ग्रामीणों का सहारा लिया। इस बीच गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।

जानकारी

लुगू पहाड़ी पर नक्सल का सफाया?

इसी लुगू पहाड़ी पर अप्रैल में माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत पूरे दस्ते को मार गिराया गया था, जिसमें 8 लोग शामिल थे। विवेक पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। अब कुंवर मांझी भी मारा गया है।

ट्विटर पोस्ट

नक्सलियों के खिलाफ अभियान की DGP ने जानकारी दी