महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 3 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए; 1 कमांडो शहीद, माओवादी शिविर नष्ट
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिछले 24 घंटे से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी में एक विशिष्ट पुलिल कमांडो भी शहीद हुआ है, जबकि दूसरा घायल है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर, फोडेवाड़ा गांव से कुछ किलोमीटर दूर गुरुवार से चल रही थी। शहीद जवान दीपक चिन्ना मडावी सी-60 कमांडो इकाई से जुड़े हैं। जंगल में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और माओवादी शिविर भी खोजे हैं।
मुठभेड़
2 माओवादी शिविरों को नष्ट किया
सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर-10 के उग्रवादियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद भामरागढ़ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी के अधीन 14 सी-60 इकाइयों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच, बुधवार को गोलीबारी हुई और माओवादियों के 2 शिविरों का भंडाफोड़ हुआ। इसमें माआवादियों से जुड़ा सामान मिला है। सुरक्षा बलों को माओवादी शवों के पास AK-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) मिली है। माओवादियों की पहचान नहीं हुई है।
मुठभेड़
ओडिशा ने माओवादी ने आत्मसमर्पण किया
इस बीच, खबर आई है कि ओडिशा के मलकानिरी में एक माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। उसकी पहचान सुखराम मरकाम उर्फ सुरेश उर्फ योगेश के रूप में हुई है। वह माओवादी पार्टी का एरिया कमेटी का सदस्य था और जिले में कई सालों से सक्रिय था। उसने एक SLR राइफल, एक मैगज़ीन, 7.62 mm के 12 राउंड गोला-बारूद और 2 किलोग्राम के 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) सौंपे है।