नरेंद्र मोदी: खबरें
सरकार ने 2 बार ठुकराई धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पेशकश? जानिए आखिर कैसे हुआ इस्तीफा
NEET और पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधान ने पहले भी 2 बार इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे ठुकरा दिया गया।
अमित शाह ने दी पैलेट गन चलाने की अनुमति, प्रधानमंत्री मोदी मांगे माफी - राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त होने पर छात्रों को बधाई दी।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: प्रियंका-सोनाक्षी ने बजाई ताली, प्रकाश राज बोले- बधाई हो; मेरे प्यारे कॉकरोचों
NEET पेपर लीक विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर 1 महीने से जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रतीकात्मक बताया, कहा- अब प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों की जीत बताई और कहा कि यह इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।
CJP ने 70 दिन में सरकार को झुकाया, जानिए NEET पेपर लीक मामले की पूरी कहानी
3 मई को जब NEET-UG परीक्षा पेपर लीक हुआ था तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मामला देश की सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल बन जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे में युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र, जानिए क्या-क्या कहा
NEET-UG पेपर लीक और अन्य शिक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बात मान ली है।
शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू के बाद आइसोलेशन में भेजी गईं अभिनेत्री
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ 3 दिन बिताने के बाद दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शुक्रवार यानी 24 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक संशोधन विधेयक को दी मंजूरी, क्या हैं प्रावधान?
पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की भी अहम बैठक हुई।
राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल युवक संग की प्रेस वार्ता, बोले- धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेदार
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
पेपर लीक संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, अगले हफ्ते हो सकता है पेश
पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इसमें पेपर लीक से जुड़े संशोधित विधेयक पर चर्चा हुई और इसे मंजूरी भी दे दी गई।
CJP और सरकार के बीच दूसरी बार बातचीत, प्रधान के इस्तीफे पर कल जवाब देगी सरकार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच आज दूसरी बार बातचीत हुई। दिल्ली के विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की CJP प्रतिनिधियों के साथ करीब एक घंटे चर्चा हुई।
दिल्ली विश्वविद्यालय की एडवाइजरी पर पूजा भट्ट का तीखा हमला- चुप्पी की साजिश न रचें
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की हिदायत दिए जाने के बाद अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट ने इस एडवाइजरी की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
प्रधानमंत्री मोदी पर भड़कीं दीया मिर्जा- 47 दिन की चुप्पी के बाद भी कुछ नहीं कहा
देशभर में गरमाए NEET-UG 2024 पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद् दीया मिर्जा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात दिए गए संदेश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं, पेपर लीक पर जवाबदेही; वांगचुक ने बताए सरकार ने क्या किए वादे
पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
पेपर लीक मामले की बड़ी बातें: प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश, वांगचुक की हड़ताल खत्म, शिक्षा सचिव हटाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में बढ़ते छात्रों के आंदोलन को देखते हुए गुरुवार आधी रात को 12 बजे वीडियो संदेश जारी किया और एक बार फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही।
#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट, इनके गठन से हो जाएगा पेपर लीक का समाधान?
NEET विवाद और पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रस्ताव रखा, कहा- पसंदीदा जगह पर मिलने को तैयार
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने फिर छात्रों और युवाओं से बातचीत की पहल की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विरोध कर रहे छात्रों से फिर अपील की और कहा कि केंद्र सरकार उनकी पसंद की जगह पर बातचीत के लिए तैयार है।
किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री के बयान को CJP प्रदर्शनकारियों ने खारिज किया, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज कर दिया।
राहुल गांधी का मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- आपने युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के तुरंत बाद पलटवार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक पर दिया बयान, कहा- दोषियों को कठोर दंड मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच गुरुवार सुबह NEET पेपर लीक को लेकर बयान दिया।
जेपी नड्डा बोले- विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, हम तैयार
NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
राहुल गांधी बोले- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, किसी को भी सजा नहीं हुई
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के वीडियो दिखाते हुए पूछा कि ये क्यों हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट छात्रों पर लाठीचार्ज की तुरंत सुनवाई नहीं करेगा, दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई पर राजी
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च निकाल रहे प्रदर्शकारी छात्रों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज का मामला बुधवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मंगलवार को सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद में हंगामा शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास पर हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र के सामने ये 5 मांगे रखी
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे, बोले- मोदी जी के बच्चे नहीं इसलिए बच्चों का दर्द नहीं समझते
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शकारी छात्रों से मिलने पहुंचे।
प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है।
CJP के समर्थन में आया विपक्ष, राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाले की बनाई योजना
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मंगलवार दोपहर संसद से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।
CJP के 'संसद मार्च' में लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, कहा- माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद मार्च' पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक को 'गंभीर पाप' बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पर बात की।
राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से नाराज, बोले- भारतीय इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुई लाठीचार्ज के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।
स्काईरूट की युवा टीम की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, कंपनी ने जताया धन्यवाद
हैदराबाद की स्पेस स्टार्टअप कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने सोमवार (20 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री मोदी का मानसून सत्र शुरू होने से पहले संबोधन, राहुल गांधी पर निशाना साधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'आर्टिकल 370' को भी मिला सम्मान
यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' में अपने दमदार अभिनय के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इस बेहतरीन राजनीतिक थ्रिलर फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म' के खास सम्मान से भी नवाजा गया है।
स्काईरूट एयरोस्पेस के स्वदेशी विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च, भारत ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा इतिहास
हैदराबाद की स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रच दिया है।
प्रधानमंत्री ने पंजाब में 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर हैं। जालंधर से उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों सहित रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, हरियाणा के जींद-सोनीपत के बीच चलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। ये ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत स्टेशन के बीच 89 किलोमीटर के मार्ग पर चलेगी।
#NewsBytesExplainer: देश को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन; कैसे चलती है, आपको क्या फायदा होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलेगी।
स्वरा भास्कर का प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा तंज- काश उन्होंने थोड़ी इंसानियत भी सीख ली होती
NEET परीक्षा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी उतर आई हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा।