भारत बनाम जिम्बाब्वे: शफाली वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार अर्धशतक (69) जड़ा। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 23वां अर्धशतक रहा। इस सीरीज में उन्होंने लगातार दूसरा पचासा लगाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका यह दूसरा अर्धशतक साबित हुआ, पिछले मैच में इस स्टार खिलाड़ी के बल्ले से 55 रन निकले थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पारी
ऐसी रही शफाली की पारी और साझेदारी
शफाली ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे की गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
वह 37 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 186.49 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
शफाली ने अनुष्का शर्मा के साथ 32 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। वहीं, पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 84 रन बनाए।
करियर
ऐसा रहा है शफाली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
शफाली ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 में खेला था।
उन्होंने अब तक 122 मैच खेले हैं और इसकी 121 पारियों में 30.55 की औसत और 142.56 की स्ट्राइक रेट से 3,453 रन बनाने में सफल रहीं हैं।
उनके बल्ले से एक शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है।
वह अब तक के करियर में 116 छक्के लगा चुकी हैं और उनके बल्ले से 429 चौके निकले हैं।