Loading...
CJP के समर्थन में आया विपक्ष, राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाले की बनाई योजना
विपक्ष ने CJP के समर्थन में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाले की योजना बनाई है

CJP के समर्थन में आया विपक्ष, राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाले की बनाई योजना

Jul 21, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मंगलवार दोपहर संसद से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। यह मार्च दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है। एक सांसद ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हमने (मल्लिकार्जुन) खरगे जी के कक्ष में हुई बैठक में इस पर चर्चा की और संसद की कार्यवाही के आधार पर दोपहर में मार्च निकालने का अस्थायी निर्णय लिया है। सभी दल इसके लिए सहमत हैं।"

मुलाकात

राहुल गांधी ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर छात्रों पर किए गए अत्याचार और परीक्षा संकट के लिए सरकार की जवाबदेही की कमी पर चर्चा की मांग की।

गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो उसका उद्देश्य क्या है?

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने और छात्रों पर कार्रवाई को बंद करने भी मांग की।

आक्रोश

पुलिस कार्रवाई से विपक्ष में फैला आक्रोश

जंतर-मंतर से संसद तक CJP के विरोध मार्च के दौरान हिंसा भड़कने के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 FIR दर्ज की हैं।

संसद स्ट्रीट, बाराखंबा और कनॉट प्लेस पुलिस थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों पर हमला करने से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या यह हिंसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

ADVERTISEMENT

दावा

पुलिस ने किया 118 लोगों के घायल होने का दावा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिंसा में 5 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों सहित 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घायल प्रदर्शनकारियों की वास्तविक संख्या तुरंत पता नहीं चल पाई, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि घायलों की संख्या सैकड़ों से अधिक हो सकती है।

एक सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि 100 प्रदर्शनकारियों का चोटों के लिए इलाज किया जा रहा था, जबकि पुलिस ने घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या 60 बताई है।

ADVERTISEMENT