Loading...
दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, ऐसा रहा तीसरा दिन 
दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार वापसी की है (फाइल तस्वीर)

दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, ऐसा रहा तीसरा दिन 

Oct 20, 2026
09:50 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कंगारू टीम ने 3 रन पर अपना एक विकेट खो दिया था। ट्रेविस हेड (1*) और स्कॉट बोलैंड (2*) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के आधार पर अभी 422 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने तेम्बा बावुमा के शतक (179 रन) की मदद से पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की।

लेखा-जोखा

तीसरे दिन का लेखा-जोखा 

दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा दिन कप्तान बावुमा के नाम रहा। उनके अलावा मार्को यानसन के बल्ले से 85 रन निकले।

वहीं, साइमन हार्मर ने 83 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मिचेल स्टार्क को 3 सफलता मिली।

8वें विकेट के लिए बावुमा और हार्मर ने 277 गेंदों में 183 रन जोड़े। वहीं, यानसन और बावुमा के बीच 185 गेंदों में 132 रन की साझेदारी हुई।

शतक

बावुमा की पारी और आंकड़ों पर एक नजर 

बावुमा 334 गेंदों में 179 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 18 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 53.59 की रही।

ये उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने 226 गेंदों में पूरा किया। कंगारू टीम के खिलाफ इस प्रारूप में उनका पहला शतक साबित हुआ।

इस स्टार खिलाड़ी ने अब तक 68 टेस्ट खेले हैं और इसकी 117 पारियों में 38.76 की औसत से 3,993 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

हॉल

बोलैंड ने पहली बार लिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट हॉल 

बोलैंड ने 29 ओवर गेंदबाजी की और 7 मेडन के साथ 81 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.80 की रही।

इस खिलाड़ी ने एडेन मार्करम (11), मार्क्स एकरमैन (6), डेविड बेडिंगहम (0), रेयान रिकेल्टन (31) और यानसन (85) को पवेलियन की राह दिखाई।

ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है।

ADVERTISEMENT

अर्धशतक

यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा दूसरा टेस्ट अर्धशतक

यानसन ने 100 गेंदों का सामना किया और 85 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 85 की रही।

यह उनके टेस्ट करियर का 5वां और कंगारू टीम के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा।

वह अब तक 23 टेस्ट की 35 पारियों में 25.67 की औसत से 770 रन बना लिए हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन है।

पहला

हार्मर ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

हार्मर ने 157 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला। 37 साल के खिलाड़ी का यह पहला ही अर्धशतक रहा।

उन्होंने 16 टेस्ट की 23 पारियों में 21.66 की औसत से 390 रन बनाए हैं। हार्मर ने बावुमा के साथ मिलकर 8वें या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (183 रन) निभाई।

मार्क बाउचर और पैट साइमकॉक्स ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 195 रन जोड़े थे।

ADVERTISEMENT