Loading...
भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया, 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप की 
भारतीय महिला टीम को शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया, 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप की 

Oct 20, 2026
10:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को 92 रन से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पहले मैच में स्मृति मंधाना की टीम को 4 विकेट से जीत मिली थी। वहीं, दूसरा मुकाबला उसने 9 विकेट से अपने नाम किया था। आखिरी मैच में भारत ने 216/7 का स्कोर बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे 124/7 का स्कोर बना पाई। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शफाली वर्मा (69) और हरमनप्रीत कौर (91) की शानदार पारियों के दम पर टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में जिम्बाब्वे के लिए शार्न मेयर्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने इसके लिए 49 गेंद खर्च कर दिए।

वहीं, बेलव्ड बीजा ने 50 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 44 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट नंदनी शर्मा ने लिए।

पारी

शफाली ने जड़ा 23वां अर्धशतक 

शफाली ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे की गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वह 37 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने 186.49 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 23वां अर्धशतक रहा। उन्होंने लगातार दूसरा पचासा लगाया।

साल 2026 में शफाली कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने 27 पारियों में 39.64 की औसत से 991 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

कमाल

हरमनप्रीत ने खेली धमाकेदार पारी 

हरमनप्रीत ने 41 गेंदों का सामना किया और 91 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छ्क्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 221.95 की रही।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया।

वह अब तक 213 मैच की 190 पारियों में 30.61 की औसत और 111.96 की स्ट्राइक रेट से 4,438 रन बनाने में सफल रही हैं।

ADVERTISEMENT

जिम्बाब्वे

मेयर्स की पारी पर एक नजर 

मेयर्स ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 122.45 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक साबित हुआ।

भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही पचासा लगाया।

अब तक इस खिलाड़ी ने 40 मुकाबले खेले हैं और इसकी 37 पारियों में 26.93 की औसत और 102.41 की स्ट्राइक रेट से 889 रन बनाए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 71 रन है।

ADVERTISEMENT