Loading...
सुप्रीम कोर्ट छात्रों पर लाठीचार्ज की तुरंत सुनवाई नहीं करेगा, दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई पर राजी
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों पर लाठीचार्ज की तुरंत सुनवाई नहीं करेगा

सुप्रीम कोर्ट छात्रों पर लाठीचार्ज की तुरंत सुनवाई नहीं करेगा, दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई पर राजी

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
11:44 am

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च निकाल रहे प्रदर्शकारी छात्रों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज का मामला बुधवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मामले की तुरंत सुनवाई से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि "कोर्ट का समय बर्बाद न करें।" दूसरी तरफ, दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को ही मामले पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है।

सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमें कोई वीडियो नहीं देखनी

CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता वकील से कहा, "हमारा समय बर्बाद मत करो और अपना समय भी बर्बाद मत करो।"

वकील ने कहा कि छात्र NEET परीक्षा के उचित संचालन और राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार चाहते हैं।

वकील की बात काटते हुए CJI ने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद।"

जब वकील ने कहा कि पुलिस की ज्यादतियों को दर्शाने वाले वीडियो मौजूद हैं, तो CJI बोले, "हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है।"

हाई कोर्ट

हाई कोर्ट में दायर हुई 2 याचिकाएं

पुलिस की कार्रवाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में 2 जनहित याचिकाएं दायर की गई थी, जिसे बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया गया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा, "इस घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।"

इसके बाद कोर्ट ने बुधवार को ही मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताई।

ADVERTISEMENT

सुनवाई

कल हाई कोर्ट ने कहा था- अदालत को न घसीटें

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को तुरंत सुनवाई की मंजूरी दी है, जबकि मंगलवार को ऐसी ही एक याचिका को सूचीबद्ध करने पर सुनवाई करते हुए पीठ ने इनकार कर दिया था।

तब न्यायमूर्ति उपाध्याय और न्यायमूर्ति कारिया की पीठ ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में अदालत को न घसीटें। कोर्ट ने कहा था कि मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।

याचिका में लाठीचार्ज मामले पर त्वरित सुनवाई की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENT

विवाद

छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा बड़ा बना

संसद मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने का मुद्दा बड़ा होता जा रहा है। इसमें सैंकड़ों छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

लाठीचार्ज में घायल छात्रों से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और हिरासत में लिए गए। पुलिस ने उनके साथ भी बर्बरता की।

सोशल मीडिया और संसद में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को घेर रहे हैं।

ADVERTISEMENT