प्रधानमंत्री मोदी का मानसून सत्र शुरू होने से पहले संबोधन, राहुल गांधी पर निशाना साधा
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती। उन्होंने हंस द्वार पर पारंपरिक संबोधन के दौरान कहा कि भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा।
बयान
क्या बोले मोदी?
मोदी ने स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रशंसा करते हुए इसे भारतीय युवाओं के लिए गर्व का क्षण बताया।
उन्होंने कहा, "भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में एक नई यात्रा शुरू की है। स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत आयु मात्र 28 वर्ष है। इन जैसे युवाओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। मैं किसी 56 वर्षीय युवा की बात नहीं कर रहा हूं।"
यह कटाक्ष स्पष्ट रूप से राहुल गांधी पर था, जो 56 वर्ष के हैं।
कटाक्ष
उपलब्धियों का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि महज एक महीने में, देश ने कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जो हर नागरिक को गर्व से भर देती हैं।
उन्होंने कहा, "दुनिया के बहुत कम देशों के पास यह सुविधा है। यह उपलब्धि भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, नवप्रवर्तकों, उद्यमियों और श्रमिकों के समर्पण का प्रमाण है, जो सभी राष्ट्र के लिए एक साझा लक्ष्य के साथ जी रहे हैं और काम कर रहे हैं।"
तूफान
तूफान के लिए जगह नहीं- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यह आशा जताई कि राष्ट्रहित की आवाज को संसद में उचित मंच मिलता रहे औऱ कहा कि जहां तथ्य और तर्क होता है, वहां तूफान के लिए कोई जगह नहीं होती।
उन्होंने कहा, "अगर तर्क मजबूत है, तथ्य मजबूत है तो शांत चित से भी अपनी आवाज को बुलंद बनाया जा सकता है। मैं आशा करता हूं कि तथ्य और तर्क के साथ सदन की चर्चा को समृद्ध किया जाए और हर आवाज को अवसर मिले।"
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
Speaking at the start of the Monsoon Session of Parliament. May this session witness productive discussions that strengthen India's development journey. https://t.co/v25Vg62apy
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2026