Loading...
राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से नाराज, बोले- भारतीय इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी
राहुल गांधी ने मोदी को भारतीय इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री बताया

राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से नाराज, बोले- भारतीय इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
07:26 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुई लाठीचार्ज के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मोदी को भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा युवाओं का विरोध करने वाला प्रधानमंत्री बताया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि मोदी इतने इतने युवा विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते और छात्रों पर टूट पड़े हैं।

बयान

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल ने लाठीचार्ज का वीडियो साझा कर लिखा, 'देश में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।'

उन्होंने लिखा कि जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए- तो जवाब में लाठी और हिरासत मिली। लीक करने वाले अपराधी आजाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही- उनपर टूट पड़ी है।'

बयान

मोदी ने युवाओं का अपमान किया है- राहुल

राहुल ने वीडियो में कहा कि छात्रों की जायज मांग है, वे अपने अधिकार मांग रहे हैं, वे शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं, लेकिन सरकार और पुलिस जो कर रही है, वो शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं चलेगा, छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस दागना लोकतांत्रिक नहीं है और न ही भारत का तरीका है।

राहुल ने प्रधानमंत्री से छात्रों की मांग मानने की अपील की है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का बयान

ADVERTISEMENT