Loading...
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- आपने युवाओं का नुकसान किया
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर किया पलटवार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- आपने युवाओं का नुकसान किया

लेखन गजेंद्र
Jul 23, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के तुरंत बाद पलटवार किया है। राहुल ने एक्स पर मोदी के पोस्ट को ही आगे बढ़ाते हुए उन पर युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्जा किया बल्कि उसे पूरा बर्बाद कर दिया। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग दोहराई।

बयान

राहुल ने मोदी के पोस्ट पर क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री की तरह अंग्रेजी और हिंदी में पोस्ट लिखा, 'आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।'

राहुल ने लिखा, 'छात्रों की मांगें साफ हैं- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, छात्रों से माफी मांगे, छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

ADVERTISEMENT