Loading...
सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रस्ताव रखा, कहा- पसंदीदा जगह पर मिलने को तैयार
सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया है

सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रस्ताव रखा, कहा- पसंदीदा जगह पर मिलने को तैयार

लेखन आबिद खान
Jul 23, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने फिर छात्रों और युवाओं से बातचीत की पहल की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विरोध कर रहे छात्रों से फिर अपील की और कहा कि केंद्र सरकार उनकी पसंद की जगह पर बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हम आपको जितना समय चाहिए, उतना समय देने को तैयार हैं। बातचीत के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं दोनों मौजूद रहेंगे।"

बयान

सिंह बोले- 4 बार बातचीत का प्रस्ताव भेजा

सिंह ने कहा, "सरकार ने कल दोपहर से बातचीत के लिए 4 औपचारिक प्रस्ताव भेजे हैं। यह हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक खुला निमंत्रण है कि सरकार आपकी सुविधा और समय के अनुसार सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। बातचीत जेपी नड्डा के कार्यालय या उनके घर पर हो सकती है। हम अपनी प्रतिष्ठा या सम्मान को बीच में नहीं लाएंगे। हम धीरे-धीरे समाधान की ओर बढ़ेंगे। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप बातचीत करें।"

बातचीत

सरकार किसी भी समय और दिन बातचीत के लिए तैयार- सिंह

सिंह ने कहा, "छात्रों से मेरी विनम्र अपील है कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है- जब भी आप चाहें, दिन के किसी भी समय और जितनी देर तक आप चाहें। हम उस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिसके कारण आंदोलन हो रहा है, और उससे जुड़े अन्य सभी मुद्दों पर भी। बातचीत खुले मन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हो सकती है और निश्चित रूप से मैं भी उनके साथ रहूंगा।"

ADVERTISEMENT

CJP

CJP ने कहा- बात करना है तो सरकार जंतर-मंतर आए

आज दिन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हमें पुलिस ने बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया है। लेकिन हम किसी के घर या कार्यालय नहीं जाएंगे। सरकार को बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे।"

एक दिन पहले भी CJP ने नड्डा के घर या कार्यालय में बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

ADVERTISEMENT

अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने मौन प्रदर्शन किया

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी आज छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन पर बैठ गए। वे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में प्रदर्शन पर बैठे। इस दौरान अन्ना भावुक भी हो गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही तबीयत खराब होने के कारण उन्हें प्रदर्शन स्थल से जाना पड़ा।

इससे पहले अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है।

NDTA

CTI ने विरोध प्रदर्शन के लिए अलग जगह बनाने की मांग की

नई दिल्ली व्यापारी संघ (NDTA) ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट से शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है। एडवाइजरी में किसी भी अप्रिय घटना, संपत्ति के नुकसान या चोट से बचने के लिए नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने व्यापार में नुकसान को देखते हुए दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए नई गाइडलाइंस बनाने की मांग की है।

ADVERTISEMENT