भाजपा सांसद राजेश मिश्रा ने ग्रामीण महिला को सवाल पूछने पर चुप कराया, कहा- सभ्यता सीखो
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भाजपा नेता एक ग्रामीण महिला को सवाल पूछने पर फटकार लगाते दिख रहे हैं। महिला को डांटने वाले भाजपा नेता राजेश मिश्रा बताए जा रहे हैं, जो सीधी से भाजपा के सांसद हैं। यह वीडियो कांग्रेस समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सांसद को घेरा है और उनकी आलोचना की है। महिला ने सांसद से खराब सड़क, बिजली-पानी पर सवाल पूछा था।
बयान
सांसद बोले- कौन सीखा के भेजा तुमको
सीधी जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए जनता दरबार लगा रहे हैं। इसी के तहत क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र और सांसद मिश्रा संकल्प से समाधान शिविर में आए। ग्राम छिरहा टोला की एक महिला ने सांसद से पूछा, "मेरे गांव में न रोड है, न लाइट है, न ही शुद्ध पानी है।" तभी भाजपा सांसद उनको डांटते दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं, "तुम चुप रहो, कौन सीखा के भेजा तुमको। सभ्यता सीखो।"
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस ने साझा किया वीडियो
• महिला: मेरे गांव में न रोड है, न लाइट है, न ही शुद्ध पानी है
— Congress (@INCIndia) April 10, 2026
• BJP सांसद: तुम चुप रहो, सभ्यता सीखो
एक जागरूक महिला मजबूती से सवाल पूछ रही थी. ये बात BJP सांसद राजेश मिश्रा को बर्दाश्त न हुई.
BJP सांसद भरी भीड़ में महिला को सभ्यता सिखाने लगे.
BJP के सांसद को लगा होगा- एक… pic.twitter.com/V1gpkXb4h7
आलोचना
कांग्रेस बोली- भाजपा को महिलाओं का बोलना पसंद नहीं
कांग्रेस ने वीडियो साझा कर भाजपा की महिला विरोधी सोच बताया और कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को महिलाओं को आगे बढ़ना, खुलकर सवाल पूछना पसंद नहीं है। सोशल मीडिया पर भी इसकी आलोचना हो रही है। एक उपयोगकर्ता रणविजय सिंह ने लिखा, 'मोदी सरकार महिलाओं को अधिकार देने के लिए महिला आरक्षण बिल ला रही है, फिर आपको बताया जाएगा कि कैसे भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं।'