भाजपा ने जारी की उत्तर प्रदेश राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा गायब
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने 8 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा उत्तर प्रदेश से भाजपा उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
चुनाव
चुनाव में भाजपा ने साधा जातीय समीकरण
भाजपा ने जो सूची जारी की है, उसमें पिछड़ा वर्ग से 3 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद दलित वर्ग से 2 और सामान्य वर्ग से 3 लोगों को खड़ा किया गया है।
सूची में प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार के रूप में 2 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। प्रियंका बाराबंकी से पूर्व सांसद रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को हराया था।
धर्मपाल सिंह लोधी समाज से हैं, जो प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
चुनाव
इन नामों की संभावना को भाजपा ने नकारा
राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले संभावना थी कि पार्टी स्मृति ईरानी, वरुण गांधी, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह, प्रियंका रावत, कौशल किशोर, हरदीप पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य में से किसी को उम्मीदवार बना सकती है।
पार्टी ने इसमें प्रियंका रावत के अलावा किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया है।
दलित चेहरों में शामिल बृजलाल और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा ने जारी की सूची
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/8TB5Bp8VGM
— BJP (@BJP4India) October 5, 2026