भाजपा समाचार: खबरें
NDA में शामिल कराने से पहले दोनों NCP गुटों को एक क्यों करना चाहती है भाजपा?
पिछले कुछ हफ्तों से शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, अब खबर है कि कथित तौर पर भाजपा ने कहा है कि ऐसा तभी होगा, जब NCP के दोनों गुट- शरद और सुनेत्रा पवार एक होंगे।
क्या योगी आदित्यनाथ नहीं होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव का चेहरा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बड़ा दावा करके हड़कंप मचा दिया है।
उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप, कहा- दिया 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर उनकी पार्टी को तोड़ने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर समर्थकों का हंगामा, 8 पुलिसकर्मी घायल
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा करते ही बवाल मच गया है। यहां से पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के बड़े नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है।
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से अभिषेक कुमार ने नाम वापस लिया, भाजपा ने नया उम्मीदवार उतारा
बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की ओर से उतारे गए अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक सिन्हा बंटी ने अपना नाम वापस ले लिया है।
राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले TMC के सुखेंदु, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक भाजपा में शामिल
राज्यसभा से पिछले महीने इस्तीफा देने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 पूर्व नेताओं ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर के सामने भाजपा ने अभिषेक कुमार को उतारा
बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने यहां से अभिषेक कुमार को उतारा है।
संसद में दो-तिहाई बहुमत से कितना दूर NDA, मानसून सत्र में पारित हो पाएगा परिसीमन विधेयक?
केंद्र सरकार इसी साल अप्रैल में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पारित नहीं करवा पाई थी। इन्हें पारित करवाने के लिए जरूरी दो-तिहाई समर्थन नहीं मिला था। हालांकि, इसके बाद से आम आदमी पार्टी, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट हुई है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कुनबा बढ़ा है।
प्रशांत किशोर चुनावी राजनीति में उतरे, बिहार की बांकीपुर सीट से लड़ेंगे उपचुनाव
राजनीति में आने के करीब 3 साल बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर खुद अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। वे बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। जनसुराज पार्टी ने इसका ऐलान किया है।
बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, गोलीबारी से जुड़ा है मामला
बिहार की साहेबगंज सीट से भाजपा के विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 में हुए एक गोलीबारी कांड में ये फैसला सुनाया है। साथ ही विधायक को पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की राशि देने का भी आदेश दिया गया है।
लोगों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के फैसलों का विरोध करना या उसके खिलाफ नारेबाजी करना किसी नागरिक को किसी क्षेत्र से निकालने का आधार नहीं हो सकता।
सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना नहीं हो सकता निष्कासन का आधार - बॉम्बे हाई कोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुंबई पुलिस को बड़ा झटका दिया है।
क्या राम मंदिर दान विवाद का 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर होगा असर?
अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद का मुद्दा लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और अभी भी जांच जारी है। इस मामले में राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे; पुलिस खड़ी होकर देखती रही, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा एक आक्रामक विरोध का निशाना बन गई और उन पर अंडे फेंके गए।
बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी, भाजपा सरकार अगले हफ्ते विधानसभा में पेश करेगी विधेयक
पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी कर रही है।
राम मंदिर विवाद: सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे '11 सबूत', बोले- महाघोटाला हुआ
अयोध्या के राम मंदिर में चंदे और दान में गड़बड़ी की जांच SIT कर रही है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह SIT के सामने पेश हुए। उन्होंने राम मंदिर में जमीन घोटाले से जुड़े 11 दस्तावेज SIT को सौंपे।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम, राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे को बनाया गया उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई टीम का ऐलान हुआ है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने पूर्ण बजट पेश किया, नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के करीब 2 महीने बाद भाजपा सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया।
शशि थरूर ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, अब ट्रंप-मोदी की मुलाकात पर ये कह दिया
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपने बयान से भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया है।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का दावा- पूरा समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होगी
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसदों की बगावत के बाद समाजवादी पार्टी में भी हलचल के संकेत दिए हैं।
TMC के बागी सांसद क्षेत्रीय पार्टी NCPI में शामिल होंगे, फिर करेंगे NDA का समर्थन
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें से कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने स्पीकर ओम बिरला के आवास पर उनसे मुलाकात की।
मध्य प्रदेश-राजस्थान के राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा 5 और कांग्रेस एक सीट निर्विरोध जीती
चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत के आरोप के बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- सबसे लंबे समय तक पद पर रहना मेरा सौभाग्य, ये पूरे NDA की उपलब्धि
नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उनका स्वागत किया।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या भाजपा को मिलेगी मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें?
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है।
कोलकाता मेयर, कई सांसद और 58 विधायक; चुनावी हार के बाद TMC में इस्तीफों की झड़ी
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेताओं का मोहभंग होना रुक नहीं रहा है।
INDIA गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी को मिला समर्थन, जानिए बैठक की अंदरूनी बातें
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा समर्थन मिला है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने HYDRAA सेना को हिटलर से जोड़कर खड़ा किया विवाद, जानिए क्या कहा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य में अपनी हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) की सफलता की प्रशंसा करते हुए उसे एडॉल्फ हिटलर जोड़कर नया विवाद खड़ा कर दिया।
BSF और BGB के बीच खत्म हुआ गतिरोध, वापस लौटे सभी 40 बांग्लादेशी
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4 बिंदुओं पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (BGB) के बीच तनावपूर्ण गतिरोध अचानक समाप्त हो गया।
चुनावी नतीजों के एक महीने के भीतर कैसे ममता के हाथ से निकल गई TMC?
4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इनमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा और वो 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर हो गई।
तमिलनाडु में कमाल कर पाएंगे अन्नामलाई? क्या हैं मजबूती और कमजोरियां?
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे के अन्नामलाई ने कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति को आम लोगों तक ले जाना चाहते हैं।
अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- भाजपा से राय मेल नहीं खाती थी
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हम एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।"
अन्नामलाई ने दिया भाजपा से इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष ने स्वीकारा
भाजपा ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
भाजपा ने AI वीडियो को 'बिहार का विकास' बताकर पोस्ट किया, मजाक बनने पर डिलीट
भाजपा ने बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें सड़के और ओवरब्रिज दूधिया रोशनी से जगमगाते दिख रहे हैं।
तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई कल चेन्नई में करेंगे घोषणा, धर्मनिरपेक्ष पार्टी बनाने की योजना
तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई शुक्रवार 5 जून को चेन्नई में बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिनको लेकर राजनीतिक कयासबाजी तेज हो गई है।
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया पद से इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खबर आ रही है कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
TMC में फूट, बागी नेता ऋतब्रता बनर्जी को नेता विपक्ष बनाएंगे; दावा- 59 विधायकों का समर्थन
पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर होते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत लगभग तय हो चुकी है। TMC से निकाले गए विधायक ऋतब्रता बनर्जी ने विधानसभा में 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
क्या TMC का हो जाएगा शिवसेना जैसा हाल, या ममता बनर्जी रोक पाएंगी बगावत?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी शायद अपने राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही हैं। पहले विधानसभा चुनाव में हार, फिर TMC कार्यकर्ताओं पर हमले और अब संभावित बगावत की खबरों ने पार्टी के अस्तित्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
क्या टूटेगी TMC? 50 विधायकों ने की बैठक, दावा- 'असली TMC' को लेकर स्पीकर से मिलेंगे
पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत के सुर तेज हो गए हैं।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा, अमित शाह से मिलेंगे
तमिलनाडु में अपनी जड़े जमाने की कोशिश कर रही भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। लोकभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अब राज्य के मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्री हो गए हैं।