LOADING...
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे; पुलिस खड़ी होकर देखती रही, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे; पुलिस खड़ी होकर देखती रही, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

लेखन गजेंद्र
Jul 01, 2026
07:30 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा एक आक्रामक विरोध का निशाना बन गई और उन पर अंडे फेंके गए। घटना तब घटी, जब कृष्णानगर से सांसद महुआ कलिगंज के पलाशी में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के आवास के पर TMC की बैठक में शामिल होने गई थीं। महुआ ने खुद इसका वीडियो एक्स पर साझा किया और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने अंडे और पत्थर फेंके हैं।

विरोध

हाईवे से अंडों की बौछार

महुआ ने घर की तीसरी मंजिल की खिड़की से पूरी घटना का वीडियो बनाया और फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया है। वीडियो में हाईवे पर खड़े लोग इमारत की दीवारों और खिड़कियों पर अंडों की बौछार करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में उनके हाथ में भाजपा के झंडे दिख रहे हैं। हैरानी की बात है कि सूचना मिलने के 15 मिनट बाद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंची, लेकिन लोग उनके सामने अंडे फेंकते रहे।

फोन

महुआ ने मौके से पुलिस महानिदेशक को फोन लगाया

महुआ ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को फोन करके बताया, "2 घंटे हो गए हैं और आपकी पुलिस तमाशा देख रही है, भीड़ को तितर-बितर नहीं कर रही। वे चाहते हैं कि मैं भाग जाऊं और जब मैं अपनी कार में बैठूं तो वे मुझ पर अंडे-पत्थर फेंके। कृपया अपना काम करें। भीड़ को तितर-बितर करें।" भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमला करने वाले लोग वास्तव में TMC से हैं, भाजपा की ये संस्कृति नहीं।

Advertisement

जांच

कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस लापरवाह

यह पहली बार नहीं है, जब मोइत्रा या TMC के किसी सांसद या नेता पर अंडे फेंके गए हों। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगा चुकी है। कोर्ट ने भाजपा सरकार को निर्देश दिया कि विभिन्न मामलों में आरोपी व्यक्तियों या राजनीतिक विरोधियों पर अंडे फेंकने की घटनाओं में पुलिस FIR दर्ज करे। कोर्ट ने कहा कि TMC नेताओं पर अंडा फेंकना सामाजिक बुराई बन गया है, जिसे खत्म करना जरूरी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

महुआ मोइत्रा ने साझा किया अंडे फेंकने का वीडियो

ट्विटर पोस्ट

एक अन्य वीडियो में दिखे भाजपा के झंडे

ट्विटर पोस्ट

झंडा लहराती दिखीं महुआ

Advertisement