LOADING...
TMC में फूट, बागी नेता ऋतब्रता बनर्जी को नेता विपक्ष बनाएंगे; दावा- 59 विधायकों का समर्थन
TMC से निकाले गए विधायक ऋतब्रता बनर्जी ने अपने साथ 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया है

TMC में फूट, बागी नेता ऋतब्रता बनर्जी को नेता विपक्ष बनाएंगे; दावा- 59 विधायकों का समर्थन

लेखन आबिद खान
Jun 03, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर होते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत लगभग तय हो चुकी है। TMC से निकाले गए विधायक ऋतब्रता बनर्जी ने विधानसभा में 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा किया है। बताया जा रहा है कि ये बागी विधायक ऋतब्रता को विपक्ष का नेता बनाने के समर्थन में हैं। जबकि TMC ने आधिकारिक तौर पर इस पद के लिए शोभनदेव चट्टोपाध्याय का नाम तय किया है।

विधायक

59 विधायकों के समर्थन का दावा

बागी विधायकों में शामिल मुस्तफिजुर रहमान ने कहा, "TMC के 59 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं। हम सभी ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि किसी वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए।" अब ये बागी विधायक बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान वे स्पीकर से ऋतब्रता को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग रख सकते हैं।

घटनाक्रम

TMC में बगावत को लेकर कब-क्या हुआ?

27 मई को ऋतब्रता और विधायक संदीपान साहा ने आरोप लगाए कि विपक्ष के नेता से संबंधित पार्टी के दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर फर्जी थे। 1 जून को TMC ने इन दोनों विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। इसी दिन दोनों विधायकों ने कोलकाता में कई और TMC विधायकों के साथ बैठक की। 2 जून को पूर्व TMC प्रवक्ता रिजु दत्ता ने दावा किया कि बागी विधायक खुद को असली TMC घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

दलबदल

क्या लागू होगा दलबदल कानून?

सवाल उठ रहा है कि क्या बागी विधायकों पर दलबदल कानून लागू होगा? अगर TMC के कुल विधायकों में से दो तिहाई भाजपा में शामिल हों तो दलबदल कानून नहीं लगेगा। TMC के अभी 80 विधायक हैं। ऐसे में कम से कम 54 विधायकों को भाजपा में शामिल होना होगा। वहीं, अगर TMC में टूट होती है तो असली TMC का दावा करने के लिए भी 54 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

Advertisement

बयान

ममता ने कहा था- पार्टी को तोड़ने की कोशिशें हो रहीं

ममता ने विद्रोह को स्वीकार करते हुए आरोप लगाया था कि कुछ TMC नेता अपने हितों की रक्षा में अधिक रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा, "पुलिस के दबाव के जरिए TMC विधायकों को धमकाया जा रहा है और उन्हें विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।" उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ बाहरी ताकतें पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisement