'रामायण' में जटायु बनने पर अनुपम खेर बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' का पहला भाग आज सिनेमाघरों में आ गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे सितारों से सजी इस पौराणिक महाकाव्य को भारत सहित दुनियाभर के दर्शकों से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अधिकांश लोग फिल्म में दिखाए गए रावण और जटायु के युद्ध की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि जटायु का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है और अब उन्होंने इसकी प्रशंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
खुशी
'रामायण' को मिल रही तारीफ से गदगद हुए अनुपम
अनुपम ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर 'रामायण' को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, टेक्नीशियंस और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें दुनियाभर से ऐसे-ऐसे लोगों के मैसेज आ रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय से नहीं भेजे थे।
उनके मुताबिक, लोग फिल्म की भव्यता, विषय और कलाकारों की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। राम-रावण की भूमिकाओं को जो प्रतिक्रिया मिल रही, वो उत्साहजनक है।
गर्व
अपने किरदार को लेकर क्या बोले अनुपम?
अभिनेता ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत गर्व कि जटायु के रूप में उनका किरदार फिल्म की प्रमुख झलकियों में से एक है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर दर्शकों के साथ-साथ खुद को बधाई दी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम की और उनकी मेहनत दुनियाभर के दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से पुरस्कृत हो।
बता दें, 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसका दूसरा भाग 2028 में रिलीज होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
जय श्री राम!😍🕉🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 5, 2026
आज दुनिया भर में रामायण रिलीज़ हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले।
जय श्री राम!❤️🕉🙏 #Ramayana… pic.twitter.com/sQ3TRcKtXc