'रामायण' में सनी देओल का धांसू अवतार, भगवान हनुमान बनकर आखिरी सीन में मचाया तहलका
क्या है खबर?
'रामायण पार्ट एक' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद सिनेमाघरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, फिल्म के दृश्य भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसी बीच फिल्म का भगवान हनुमान से जुड़ा एक आखिरी सीन भी सामने आया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
किरदार
कौन निभा रहा है भगवान हनुमान का किरदार?
इस वीडियो में, भगवान हनुमान का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन वह एक दमदार गाने के साथ आते हुए दिखाई देते हैं।
वहीं वीडियो के आखिर में हनुमान को हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है, जहां वह श्री राम का जयकारा लगाते हैं और पीछे हनुमान चालीसा बज रही होती है।
भगवान राम के परम भक्त और इस महाकाव्य के सबसे शक्तिशाली पात्रों में से एक, भगवान हनुमान का किरदार सनी देओल ने निभाया है।
कहानी
फिल्म में कब होगा भगवान राम का आगाज?
पौराणिक महाकाव्य के अनुसार, भगवान हनुमान आगाज भगवान राम के वनवास और सीता के अपहरण के बाद होती है। फिल्म का ट्रेलर संकेत देता है कि यह फिल्म हनुमान के आने से पहले की कहानी पर केंद्रित होगी।
हालांकि, भगवान हनुमान, रावण के खिलाफ भगवान राम के युद्ध का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन महाकाव्य में उनका प्रवेश बाद के भाग में होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म के दूसरे भाग में सनी नजर आएं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Hanuman Scene from #Ramayana has been leaked and this looks epic 🔥😱
— Shiva Chettri (@ShivaChett56026) November 4, 2026
Jai shri Ram! Sunny deol has done pic.twitter.com/EkMP1nTRXr
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Sunny Deol is set to appear as Hanuman—what do you think about the craze for 'Sunny Paaji'? pic.twitter.com/RiALHO3kbP
— ra ra (@DeependraR8446) November 5, 2026
स्टार कास्ट
ये है 'रामायण' की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' तथा यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित, 'रामायण: भाग एक' में सनी, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
ये फिल्में पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।