NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी
    अगली खबर
    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी
    मणिपुर सरकार ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए मैदान की अनुमति देने से इनकार कर दिया है

    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी

    लेखन आबिद खान
    Jan 10, 2024
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बड़ा झटका लगा है।

    इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर में एक मैदान से होनी थी, लेकिन मणिपुर सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

    सरकार ने राज्य में हालिया हिंसा को वजह बताते हुए मैदान में रैली की अनुमति नहीं दी है।

    बता दें कि ये यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी है।

    स्थल

    मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था का हवाला दे अनुमति देने से इनकार किया

    यात्रा की अनुमति को लेकर आज मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति (MPCC) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

    बैठक के बाद MPCC अध्यक्ष मेघचंद्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

    मेघचंद्र ने कहा कि यात्रा अब खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर के पास एक निजी स्थल से शुरू होगी।

    शुरुआत

    इंफाल के हप्ता कांगजीबुंग मैदान से शुरू होनी थी यात्रा 

    बता दें कि कांग्रेस इस यात्रा को इंफाल जिले के प्रसिद्ध हप्ता कांगजीबुंग मैदान से शुरू करने वाली थी।

    राज्य सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मेघचंद्र ने कहा, "यह लोगों को राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है। भले ही सरकार सार्वजनिक स्थल पर यात्रा की अनुमति न दे, लेकिन हम एक वैकल्पिक निजी स्थान की व्यवस्था करेंगे। यह एक गैर-राजनीतिक यात्रा है, जो महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए हैं।"

    बयान

    कांग्रेस बोली- इंफाल से ही शुरू होगी यात्रा, मणिपुर को नजरअंदाज नहीं कर सकते

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा इंफाल से ही शुरू होगी।

    उन्होंने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि मणिपुर सरकार ने यात्रा से जुड़ी हमारी दरख्वास्त खारिज कर दी है। हम जब इस यात्रा को पूर्व से पश्चिम तक आयोजित कर रहे हैं, तब हम मणिपुर को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? ऐसे में हम लोगों को क्या संदेश देंगे? अब हम मणिपुर में किसी और जगह से यात्रा का आगाज करेंगे।"

    यात्रा

    14 जनवरी से 20 मार्च तक निकलनी है यात्रा

    लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालेगी। मणिपुर से शुरू होकर यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी।

    इस दौरान राहुल करीब 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, जो पिछली भारत जोड़ो यात्रा से करीब दोगुना है।

    पहले यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरनी थी, लेकिन बाद में इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है।

    हिंसा

    मणिपुर में फिर भड़की थी हिंसा

    बता दें कि मणिपुर में पिछले साल मई से हिंसा जारी है। 8 जनवरी को ही सीमावर्ती शहर मोरेह में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था और गोलीबारी के साथ-साथ मोर्टार दागे थे।

    ये हमला उस वक्त हुआ था, जब जवान शहर के एक बाजार से गुजर रहे थे। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बता दें कि म्यांमार में उथल-पुथल के बीच पिछले कुछ दिनों से मोरेह में हिंसा बढ़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    मणिपुर
    भारत जोड़ो यात्रा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद ने 'जितनी आबादी, उतना हक' पर किया राहुल गांधी का विरोध, ट्वीट डिलीट किया जातिगत जनगणना
    क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन? भाजपा समाचार
    छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा, अब तक क्यों नहीं की शादी; जानें क्या जवाब दिया राजस्थान
    राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार बनी तो अडाणी के खिलाफ जांच कराएंगे  अडाणी समूह

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: पश्चिम बंगाल में कैसा होगा INDIA का स्वरूप, कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं? पश्चिम बंगाल
    भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा
    बेंगलुरु: दुकानों पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड लगाने के मामले पर शुरू हुआ विवाद  बेंगलुरु
    रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री मोदी के 3D सेल्फी बूथ पर करोड़ों रुपये खर्च, कांग्रेस ने घेरा नरेंद्र मोदी

    मणिपुर

    मणिपुर: असम राइफल्स ने थौबल जिले में मशीन गन समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में आज से बहाल होगी इंटरनेट सेवाएं, कुछ इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: 2 लापता छात्रों की हत्या की वीभत्स तस्वीरें सामने आईं, साथ में दिखे हथियारबंद लोग मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: छात्रों की हत्या के बाद फिर बढ़ा तनाव, इंटरनेट और स्कूल बंद मणिपुर हिंसा

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? अखिलेश यादव
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025