NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस ने किया दिल्ली न्याय यात्रा का ऐलान, 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगी यात्रा
    अगली खबर
    कांग्रेस ने किया दिल्ली न्याय यात्रा का ऐलान, 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगी यात्रा
    कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा 8 नवंबर से शुरू होगी (तस्वीर: एक्स/@devendrayadvinc)

    कांग्रेस ने किया दिल्ली न्याय यात्रा का ऐलान, 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगी यात्रा

    लेखन गजेंद्र
    Oct 28, 2024
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस अब इसे दिल्ली में भी आजमाने जा रही है। कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा 8 नवंबर से शुरू करेगी।

    यह जानकारी सोमवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यात्रा 8 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी।

    इस दौरान पार्टी दिल्ली की सभी विधानसभाओं को कवर करेगी और लोगों से मिलेगी।

    दिल्ली यात्रा

    लोगों की परेशानी सुनकर तैयार किया जाएगा ब्लू प्रिंट

    देवेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली के लोग 10 साल से परेशान हैं, उनकी परेशानियों को समझने के लिए कांग्रेस घर-घर जाकर ब्लू प्रिंट तैयार करेगी।

    उन्होंने बताया कि यात्रा 4 चरण में निकलेगी। पहला चरण 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगा, जो 16 विधानसभा को कवर करेगा।

    दूसरा चरण 15 से 20 नवंबर तक 18 विधानसभा, तीसरा चरण 22-27 नवंबर तक 16 विधानसभा और चौथा चरण 29 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें 20 विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जानकारी

    VIDEO | “Rahul Gandhi took out ‘Padyatra’ from Kanyakumari to Kashmir. We thought that if we will take out a similar kind of ‘Delhi Nyay Yatra’ then we will definitely be able to interact and know the issues of public. This yatra will start on November 8 and will end on December… pic.twitter.com/lF9xRcuX4a

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2024

    निशाना

    आम आदमी पार्टी पर रहेगा निशाना 

    दिल्ली न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

    दिल्ली में यात्रा के दौरान कांग्रेस का प्रमुख निशाना AAP रहेगी, जिसने कांग्रेस के वोटों पर कब्जा किया है। AAP दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में है।

    इस दौरान कांग्रेस में जगह-जगह प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जनसभा का आयोजन होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल की दिल्ली की याद दिलाई जाएगी।

    जानकारी

    अगले साल होने हैं दिल्ली के विधानसभा चुनाव

    दिल्ली सरकार का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव अगले साल 2025 में होंगे। दिल्ली में पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सरकार है, जिसने निगम चुनाव भी जीत लिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: अवैध इस्तेमाल के आरोप में मुख्यमंत्री आवास किया गया सील अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: केजरीवाल के बंगले में ही रहेंगी मुख्यमंत्री आतिशी, PWD ने किया आवंटित आतिशी
    बारिश के बाद अब आने लगे तापमान में गिरावट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  मानसून

    भारत जोड़ो यात्रा

    जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट दिग्विजय सिंह
    राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब राहुल गांधी
    राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे राहुल गांधी
    उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, 3 साल पहले छोड़ी थी कांग्रेस जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: कुपवाड़ा से सज्जाद लोन को मिली करारी हार जम्मू-कश्मीर
    हरियाणा चुनाव परिणाम: पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई को मिली जीत, पांचवीं बार पहुंचेंगे विधानसभा हरियाणा
    हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत हरियाणा
    चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, कहा- अपडेट नहीं हो रही वेबसाइट चुनाव आयोग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025