NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल 
    राजनीति

    राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल 

    राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल 
    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 12, 2023, 12:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल 
    केसी वेणुगोपाल ने साझा किया भारत जोड़ो यात्रा का किस्सा

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के शुरुआती दिनों में राहुल गांधी घुटने के दर्द की गंभीर समस्या का सामना करना कर रहे थे, जिसके चलते वह यात्रा का नेतृत्व किसी और वरिष्ठ नेता को सौंपने को लेकर विचार करने लगे थे। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 145 दिनों का सफर तय किया था।

    वेणुगोपाल ने क्या कहा?

    केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कन्याकुमारी से यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन जब यात्रा ने केरल में प्रवेश किया था, तो राहुल गांधी के घुटने का दर्द बढ़ गया था। एक रात उन्होंने मुझे अपने घुटने के दर्द की गंभीरता के बारे में बताने के लिए बुलाया और उनकी जगह किसी और वरिष्ठ नेता को यात्रा का नेतृत्व देकर अभियान जारी रखने का सुझाव दिया था।"

    प्रियंका गांधी का भी आया था फोन- वेणुगोपाल

    वेणुगोपाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी के घुटने में दर्द की बात पता चलने पर उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का भी फोन आया था। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अभियान सौंपने का सुझाव दिया था, लेकिन राहुल गांधी के बिना इस यात्रा की कल्पना नहीं की जा सकती थी। वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के घुटने का दर्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे।

    फिजियोथेरेपी के बाद दर्द ठीक हो गया- वेणुगोपाल

    वेणुगोपाल ने कहा, "राहुल गांधी द्वारा सुझाया गया एक फिजियोथेरेपिस्ट उनकी मेडिकल टीम में शामिल हो गया और उनका इलाज किया। ईश्वर की कृपा से उनके घुटनों का धीरे-धीरे दर्द ठीक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा।" गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था और यह 19 दिनों तक राज्य में अपना सफर जारी रखा था।

    30 जनवरी को समाप्त हुई थी भारत जोड़ो यात्रा 

    बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हुई थी। पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने 145 दिनों में करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया था। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से गुजरती हुई जम्मू-कश्मीर पहुंची थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा
    केसी वेणुगोपाल

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, सांसद ने की कार्रवाई की मांग नरेंद्र मोदी
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, जानें भाषण की प्रमुख बातें नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना लुई वितों का मफलर, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड बजट सत्र
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा महाराष्ट्र
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे मल्लिकार्जुन खड़गे
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित श्रीनगर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  जम्मू-कश्मीर पुलिस

    केसी वेणुगोपाल

    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    गहलोत रेस से बाहर, शैलजा और वेणुगोपाल लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव राजस्थान

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023