Loading...
अमिताभ बच्चन का आलोचकों पर कटाक्ष, बोले- धमकी मत दो, लिखना बंद कर दोगे?
अमिताभ बच्चन के ब्लॉग ने खींचा ध्यान

अमिताभ बच्चन का आलोचकों पर कटाक्ष, बोले- धमकी मत दो, लिखना बंद कर दोगे?

Oct 30, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपनी ताजा पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो उन लोगों का मजाक उड़ाते हुए प्रतीत हो रही है, जो उनके बारे में लिखना बंद करने की धमकी देते हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें ऐसे कदमों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अब उनका अपना "अखबार" ब्लॉग पर चलता है। बढ़ती दूरियों के बावजूद प्यार और सम्मान नहीं बदलता है।

शुरुआत

अमिताभ की पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

अभिनेता ने अपने ब्लॉग में हिंदी में लिखा, 'सोचा, दिन तो बदल गया है, 28 से अब 29 हो गया है, सुबह का समय है, बैठे हैं लैपटॉप के सामने तो बादल के आज के दिन की बात लिख देते हैं, ताकि रात को नंबरिंग की गलती न हो...।'

फिर आगे लिखा, 'हो रही है क्या? अगर अभी बताएगा थोड़ी देर में... निर्भर हूं उनपर। एक कुछ दिन पहले का लिफाफा खोला, और जो निकला उसे छाप रहे हैं...।'

कटाक्ष

'दूरियों से प्यार और आदर कम नहीं होता'

अभिनेता ने लिखा, 'लोग प्रशस्ति पत्र के पास खड़े मिलते हैं, तो अच्छा लगता है...अब पिछले इतवार को उन्हें बिखर दिया...दूरी हो गई, लेकिन मेरा स्नेह, प्यार और उनके प्रति आदर नहीं गया, और ना कभी जाएगा। कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, कुछ सोना ज्यादा पसंद करते हैं। अब देखिए कैसे इसकी हेडलाइन बनाई जाएगी। डराओ मत यार, हमारे बारे में लिखना बंद करोगे, कोई समस्या नहीं, हमारा समाचार-पत्र अब यहां चलता है। तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे।'

ADVERTISEMENT

ऐलान

अमिताभ ने दिया स्पष्ट जवाब

ब्लॉग के आखिर में उन्होंने कहा, 'जाओ.. ले आओ अपने हाथी घोड़े... हम भी ले आएंगे। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। झूमते रहना...।'

बता दें कि अमिताभ हमेशा अपने मन की बातों को शब्दाें का रूप देकर एक्स या ब्लॉग पर बयां करते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

काम के मोर्चे पर, अभिनेता इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की मेजबानी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT