NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा', जानें योजना
    अगली खबर
    'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा', जानें योजना
    कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय के नेतृत्व में 'यूपी जोड़ो यात्रा' निकाल रही है

    'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा', जानें योजना

    लेखन महिमा
    Dec 20, 2023
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए नए जोश के साथ तैयारियां कर रही है।

    अब पार्टी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर आज से उत्तर प्रदेश में 'यूपी जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन से करने जा रही है।

    यह यात्रा सहारनपुर से होते हुए लखनऊ तक जाएगी।

    योजना  

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया क्या है योजना 

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस यात्रा पर कहा, "कांग्रेस पार्टी एक यात्रा निकालने जा रही है, जिसका नाम 'यूपी जोड़ो यात्रा' होगा। सहारनपुर के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर से हम सब लोग दर्शन करके ये यात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा 11 जिलों से होते हुए लखनऊ में शहीद स्थल पर समाप्त होगी।"

    उन्होंने कहा, "हम सभी राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए 'यूपी जोड़ो यात्रा' करेंगे। हम सहारनपुर से चलकर लखनऊ तक आएंगे।।"

    मार्ग 

    यात्रा के दौरान किन-किन जिलों में जाएगी पार्टी?

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से होकर गुजरेगी।

    इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर और लखनऊ शामिल हैं।

    करीब 25 दिन का कार्यक्रम तैयार है, जिसके तहत प्रत्येक जिले में 2 दिन यात्रा होगी। पार्टी प्रतिदिन 20 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

    इस यात्रा के लिए पार्टी के कई पूर्व सांसदों और प्रमुख चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

    जानकारी

    पूर्व सांसदों और विधायकों को बनाया गया जिलों का प्रभारी 

    कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को सहारनपुर, पूर्व विधायक इमरान मसूद को बिजनौर, पूर्व सांसद जफर अली नकवी को शाहजहांपुर और पूर्व सांसद रवि प्रकाश को सीतापुर का प्रभारी बनाया है।

    उद्देश्य

    यात्रा के जरिए कांग्रेस की क्या योजना?

    देश की सबसे पुरानी पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर है। माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता की चाभी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है।

    जिन 11 जिलों से यात्रा निकलेगी, वहां 15 लोकसभा सीटें हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में पार्टी ऐसे इलाकों को कवर कर रही है, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। पार्टी ऐसे जिलों को छूने से बच रही है, जहां उसकी जड़ें कमजोर है।

    आबादी

    कहां कितनी मुस्लिम आबादी?

    रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर में 42 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 41 प्रतिशत, बिजनौर में 43 प्रतिशत, अमरोहा में 41 प्रतिशत, मुरादाबाद में 47 प्रतिशत, रामपुर में 51 प्रतिशत, बरेली में 35 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 20 प्रतिशत, लखीमपुर में 20 प्रतिशत, सीतापुर में 20 प्रतिशत और लखनऊ में 22 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।

    राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस इस यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता के मुद्दों को जानने की कोशिश करेगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने 150 दिनों में करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया था।

    यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी थी।

    इस यात्रा को इन सभी राज्यों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और इसकी मदद से राहुल अपनी छवि में सुधार करने में कामयाब रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान चुनाव: अशोक गहलोत ने लगातार छठवीं बार सरदारपुरा सीट पर जीत दर्ज की राजस्थान
    विधानसभा चुनाव नतीजे: राहुल गांधी ने 3 राज्यों में हार स्वीकारी, तेलंगाना को दी बधाई राहुल गांधी
    मध्य प्रदेश चुनाव: कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा से जीते, भाजपा के बंटी साहू को हराया मध्य प्रदेश चुनाव
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कामारेड्डी में भाजपा प्रत्याशी का कमाल, KCR और रेवंत रेड्डी को हराया विधानसभा चुनाव नतीजे

    भारत जोड़ो यात्रा

    भाजपा और RSS मेरे लिए गुरु की तरह, उनसे सीखने को मिल रहा- राहुल गांधी राहुल गांधी
    कमर्शियल LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा, कांग्रेस ने बताया नए साल का तोहफा रसोई गैस
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से होगा शुरू, लाल किले से होगी शुरुआत कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में छात्र को अगवा कर पीटा, पेशाब पीने को किया मजबूर; आरोपी गिरफ्तार  उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गांव में बाघ का खौफ, 1 युवक को मारा   लखीमपुर खीरी
    उत्तर प्रदेश: भारतीय संविधान के खिलाफ पोस्ट के लिए ग्रेटर नोएडा में युवक गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा
    मेरठ: छात्र के मुंह पर पेशाब करने के मामले में चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश की राजनीति

    उत्तर प्रदेश: पेपरलेस बजट के लिए विधायकों को आईपैड खरीदने का आदेश, सरकार करेगी भुगतान उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ "आपत्तिजनक" बयान के लिए ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा- नेतागीरी का मतलब लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं भाजपा समाचार
    लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? भाजपा ने की समीक्षा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025