Page Loader
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेनर में बनाए कमरों में यात्रियों ने किया था आराम (तस्वीर: ट्विटर/@lavanyaballal)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है

लेखन गजेंद्र
Jan 31, 2023
06:36 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की सबसे ज्यादा रुचि यात्रियों के लिए कंटेनर में बनाए गए अस्थायी कमरों को देखने की रही। कांग्रेस की महिला इकाई की सदस्य और पेशे से वकील अवनी बंसल ने मंगलवार को लोगों की यह इच्छा पूरी की। उन्होंने अपना कंटेनर नंबर 43 दिखाया और इसे पांच महीनों का अपना घर बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'थोड़ी भावुक हूं, लेकिन यात्रा अब शुरू हुई है।'

यात्रा

कंटेनर में क्या-क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेनर में लकड़ी के चार फोल्डिंग बेड पड़े हुए हैं। इन पर गद्दे बिछे हैं। चारों बिस्तरों के बीच में पर्दे हैं और आसपास ज्यादा जगह नहीं है। कंटेनर में गर्मियों के लिए AC लगाए गए हैं, जबकि सर्दियों के लिए इसमें हीटर की व्यवस्था भी की गई है। सामान रखने के लिए बिस्तर के नीचे ही काफी जगह बनाई गई है, जिसमें कपड़ों का बैग और अन्य सामान आ सकता है।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस कार्यकर्ता ने ट्विटर पर शेयर किया कंटेनर का वीडियो