NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 
    राजनीति

    भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 

    भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 
    लेखन सकुल गर्ग
    Feb 25, 2023, 04:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 
    सोनिया गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए। सोनिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनकी राजनितिक पारी भी समाप्त हो सकती है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया। सोनिया ने कहा कि वर्ष 1998 में पहली बार पार्टी की अध्यक्ष बनने से अब तक उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

    सोनिया ने क्या-क्या कहा? 

    सोनिया ने कहा, "2004 और 2009 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह का प्रधानमंत्री के तौर पर नेतृत्व व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है और मुझे इस बात की सबसे अधिक संतुष्टि है क्योंकि यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।"

     सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए की राहुल की तारीफ

    सोनिया ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत जोड़ो यात्रा ने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं। यात्रा ने सभी को दिखा दिया है कि कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है और उनके लिए लड़ने के लिए तैयार है।" सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा के नेतृत्व के लिए अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी तारीफ की।

    सोनिया ने भाजपा और RSS पर साधा निशाना 

    सोनिया गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

    CWC के सदस्यों के लिए नहीं होगा चुनाव 

    बता दें कि कांग्रेस की संचालन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के सदस्यों के लिए चुनाव आयोजित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे CWC के सभी सदस्यों को नामांकित करेंगे। इसके अलावा CWC में पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, CWC के सदस्यों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस अधिवेशन: आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर होगा मंथन कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की शीर्ष समिति के लिए नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सदस्यों को नामित कांग्रेस समाचार
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' कांग्रेस समाचार
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    रायपुर में आज से कांग्रेस का अधिवेशन, CWC चुनाव संबंधी बैठक से दूर रहेगा गांधी परिवार राहुल गांधी
    पवन खेड़ा को मिली अंतरिम जमानत, असम पुलिस ने विमान से उतारकर किया था गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट
    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली में विमान से उतारकर गिरफ्तार किया भाजपा समाचार
    कोयला घोटाला: ED ने छत्तीसगढ़ सरकार के 3 विभागों के कार्यालयों पर मारा छापा प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट हों तो भाजपा को हरा सकते हैं लोकसभा चुनाव
    मनरेगा: करोड़ों परिवारों का घर चलाने वाली योजना केंद्र की दमनकारी नीति का शिकार- राहुल गांधी मनरेगा
    राहुल के भाषण के अंश हटाने पर अमित शाह बोले- पहले भी हटाई गई हैं टिप्पणियां अमित शाह
    कांग्रेस का आरोप, राहुल गांधी के विमान को नहीं दी गई वाराणसी में लैंडिंग की अनुमति कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा

    राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल  राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे मल्लिकार्जुन खड़गे
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया कांग्रेस समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023