Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: श्रेयस अय्यर ने लगातार चौथे टी-20 में जीता टॉस, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड 
अय्यर ने लगातार चौथे टी-20 में जीता टॉस (तस्वीर: एक्स/@ImTanujSingh)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: श्रेयस अय्यर ने लगातार चौथे टी-20 में जीता टॉस, कप्तानी में बनाया रिकॉर्ड 

Oct 30, 2026
12:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड दौरे पर अय्यर ने लगातार चौथे टी-20 मैच में टॉस जीतने में सफलता हासिल की है। कप्तान के तौर पर टॉस में उनकी किस्मत अच्छी रही है। वह 25 मैचों के बाद सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान बने हैं। आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

कप्तानी में अय्यर ने जीता 19वां टॉस 

क्रिकबज के मुताबिक, अय्यर ने कप्तान के तौर पर अपने पहले 25 मैचों में 19 टॉस जीते हैं, जो इस अंतराल में किसी भी कप्तान द्वारा जीते गए सर्वाधिक टॉस हैं।

पूर्ण सदस्यीय टीम के कप्तानों में शुरुआती 25 मैचों के बाद सबसे ज्यादा टॉस जीतने का पिछला रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी और पाकिस्तान के सलमान अली आगा के नाम पर था, जिन्होंने 17-17 टॉस जीते थे।

टीम 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, और प्रिंस यादव।

ADVERTISEMENT