LOADING...
दिल्ली में राजघाट से शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल गांधी और खड़गे होंगे शामिल
दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से शुरू (तस्वीर: एक्स/AbdulWahidINC)

दिल्ली में राजघाट से शुरू होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल गांधी और खड़गे होंगे शामिल

लेखन गजेंद्र
Nov 08, 2024
10:04 am

क्या है खबर?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस ने अपनी जमीन मजबूत करने के लिए शुक्रवार को "दिल्ली न्याय यात्रा" शुरू करेगी। यात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे राजघाट से होगी। यात्रा एक महीने तक चलेगी, जिसमें दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। करीब 360 किलोमीटर इस यात्रा की अगुवाई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट के शामिल होने की पूरी संभावना है।

यात्रा

यात्रा के बारे में जानिए

यात्रा रोजाना सुबह 8 बजे शुरू होगी और हर दिन करीब 20 से 25 किलोमीटर का लक्ष्य तय करेगी। दिन का समापन सभा के साथ होगा और अस्थायी यात्री शिविरों में 250 से 300 यात्री रहेंगे। यात्रा 4 चरणों में निकलेगी। पहला चरण 8 नवंबर को 16 विधानसभा को कवर करेगा। दूसरा चरण 15 से 20 नवंबर तक 18 विधानसभा, तीसरा चरण 22-27 नवंबर तक 16 विधानसभा और चौथा चरण 29 नवंबर को होगा और 20 विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे।

न्याय

यात्रा की शुरूआत अल्पसंख्यक इलाकों से

कांग्रेस अपनी यात्रा की शुरूआत अल्पसंख्यक बहुल इलाकों से करेगी, जहां का वोट बैंक अब आम आदमी पार्टी (AAP) के कब्जे में है। पिछले चुनावों में अल्पसंख्यक इलाकों में कांग्रेस को गहरी चोट लगी है, AAP ने इन इलाकों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। यात्रा पहले दिन पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट, बल्लीमारान, चांदनी चौक, मटिया महल जैसे इलाकों से गुजरेगी। यात्रा का ठहराव कैंप झंडेवालान इलाके में अंबेडकर भवन होगा। हर हफ्ते नया ठहराव शिविर होगा।

निशाना

AAP पर रहेगा निशाना

शीला दीक्षित के समय कांग्रेस ने दिल्ली में 15 साल तक राज किया, लेकिन अण्णा आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल ने लोगों के दिल में जगह बनाई और अपनी आम आदमी वाली छवि से विधानसभा चुनाव जीता। दिल्ली में AAP का वोट बैंक पूरी तरह कांग्रेस का वोट बैंक है, जो अब उसके पास नहीं है। इसलिए यात्रा के दौरान कांग्रेस का प्रमुख निशाना AAP पर रहेगा। कांग्रेस जगह-जगह प्रदर्शनी लगाकर, जनसभा करके लोगों को कांग्रेस शासन की याद दिलाएगी।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली की न्याय यात्रा

जानकारी

दिल्ली में अगले साल चुनाव

दिल्ली सरकार का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव अगले साल 2025 में होंगे। दिल्ली में पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सरकार है, जिसने निगम चुनाव भी जीत लिया है।