NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र 
    अगली खबर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र 
    कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में चूक को लेकर केंद्र सरकार को लिखा पत्र

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र 

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 28, 2023
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित तौर पर हुई चूक को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

    गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।

    पत्र

    खड़गे ने अपने पत्र में क्या लिखा?

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं और यह बता पाना मुश्किल है कि किस दिन कितने लोग यात्रा में शामिल होंगे।

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे। खड़गे ने आगे लिखा कि 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाले समारोह में भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ हो सकती है और उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

    बयान

    यात्रा में चूक पर क्या बोले थे राहुल?

    भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा में चूक के बाद कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

    राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था, "यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। इसके चलते मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था।"

    बयान

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नकारी चूक की बात

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक की बात को नकारा है।

    पुलिस ने ट्वीट किया, 'आयोजकों ने एक किलोमीटर की यात्रा आयोजित करने के बाद यात्रा को रोकने के बारे में कोई निर्णय लेने से पहले पुलिस से परामर्श नहीं किया था। बाकी यात्रा शांतिपूर्वक जारी रही। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। हम पुख्ता सुरक्षा प्रदान करेंगे।'

    बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

    मामले

    पहले भी आ चुके हैं सुरक्षा में चूक के मामले

    हाल ही में पंजाब के होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल से गले मिलने के लिए पहुंच गया था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पीछे खींच लिया था।

    तब राहुल ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह कोई चूक नहीं थी और शख्स केवल उत्साहित था।

    इससे पहले दिल्ली में प्रवेश के दौरान भी कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर राहुल को सुरक्षा नहीं दे पाने का आरोप लगाया था।

    यात्रा

    7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में है।

    अभी तक यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से होकर गुजर चुकी है। कांग्रेस इस यात्रा को राहुल गांधी की बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत जोड़ो यात्रा
    जम्मू-कश्मीर पुलिस
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    भारत जोड़ो यात्रा

    राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील कांग्रेस समाचार
    चीन और पाकिस्तान हुए एक, भारत कमजोर स्थिति में- राहुल गांधी राहुल गांधी
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  अखिलेश यादव
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट राहुल गांधी

    जम्मू-कश्मीर पुलिस

    जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने किया CRPF के गश्ती दल पर हमला, एक जवान सहित दो की मौत CRPF
    बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को सातवीं बार वीरता पदक कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: एक और एनकाउंटर सवालों के घेरे में, निर्दोष लोगों को मारने के आरोप लगे जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने हिजबुल मजुाहिद्दीन से जुड़े सात संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    बिहार में निकाली जा रहीं 3 राजनीतिक यात्राएं, जानें क्या है इनकी अहमियत बिहार की राजनीति
    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, विक्रमादित्य सिंह समेत इन्हें बनाया गया मंत्री हिमाचल प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: पूर्व कांग्रेस विधायक के पौत्र की पीट-पीटकर हत्या उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी

    स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना संबंधी पत्र पर राहुल गांधी बोले- इन्हें यात्रा रोकने का बहाना चाहिए भारत जोड़ो यात्रा
    सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत सिक्किम
    दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा
    सलमान खुर्शीद ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, भाजपा ने किया पलटवार सलमान खुर्शीद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025