LOADING...
अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने BCCI से जुड़ने की रोक हटाई
अनुराग ठाकुर अब BCCI का हिस्सा होंगे (फाइल तस्वीर)

अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने BCCI से जुड़ने की रोक हटाई

Feb 05, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में पद संभालने को लेकर लगी 9 साल की रोक हटा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। यह रोक सुप्रीम कोर्ट के 2017 के आदेश के पैरा 25 (ii) के तहत लगाई गई थी। अनुराग ने प्रतिबंध हटाने के लिए आवेदन दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया है।

मामला

क्या था मामला?

2017 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में लगातार अवहेलना करने पर BCCI अध्यक्ष अनुराग और सचिव अजय शिरके को पद से हटा दिया था। सुप्रीम कोर्ट के 2017 के आदेश के निर्देश (ii) में कहा गया था कि BCCI अध्यक्ष अनुराग और सचिव अजय तत्काल प्रभाव से BCCI से जुड़े किसी भी कार्य से दूर रहेंगे और कोई काम नहीं करेंगे।

हिस्सा

अब BCCI के कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं अनुराग 

अनुराग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एस. पटवालिया ने दलील दी कि उन पर लगा प्रतिबंध 9 साल से जारी है और यदि इसे नहीं हटाया गया तो उनके लिए गंभीर मुश्किलें पैदा होंगी। कोर्ट के अुसार अनुराग पहले ही बिना शर्त माफी मांग चुके हैं और प्रतिबंध आजीवन नहीं था। समानुपातिकता के सिद्धांत को लागू करते हुए पीठ ने आदेश वापस लिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनुराग BCCI के नियमों के अनुसार उसके कार्यों में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

माफी

क्यों अनुराग ने मांगी थी माफी?

सुप्रीम कोर्ट ने 2 जनवरी 2017 को BCCI की स्वायत्तता के मुद्दे पर तत्कालीन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अध्यक्ष शशांक मनोहर को पत्र लिखने को लेकर गलत हलफनामा दाखिल करने के आरोप में अनुराग के खिलाफ अवमानना और झूठी गवाही की कार्यवाही शुरू की थी। बाद में 14 जुलाई 2017 को कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए यह कार्यवाही खत्म कर दी थी। क्योंकि अनुराग ने व्यक्तिगत रूप से बिना शर्त और स्पष्ट माफी मांगी थी।

Advertisement