Loading...
मध्य प्रदेश: जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, 25 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर (फाइल तस्वीर)

मध्य प्रदेश: जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, 25 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी

लेखन आबिद खान
Sep 06, 2026
10:25 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, 25 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इसे देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मृतक अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और सभी ने शनिवार रात शराब पी थी। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

घटना

शराब का सेवन करने के बाद बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात को घूघर, नौराज, बरज और आसपास के इलाकों के लोगों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगे। परिजन इन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि, अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि ये मौतें जहरीली शराब की वजह से हुई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

बयान

6 दुकानें सील की गईं

घटना के बाद सागर कमिश्नर, IG, कलेक्टर और SP प्रभावित इलाकों में पहुंचे हैं।

सागर कलेक्टर ने बताया कि चिकित्सा दल सभी मामलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और स्थिति के अनुसार जरूरी मेडिकल और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, मृतकों में 4 गांवों के लोग शामिल हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और एहतियात के तौर पर 6 दुकानों को सील किया गया है।

ADVERTISEMENT