Loading...
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में मोबाइल प्रतिबंध लागू, बिना कैमरे वाला फोन ले जा सकेंगे
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में मोबाइल प्रतिबंध लागू

तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में मोबाइल प्रतिबंध लागू, बिना कैमरे वाला फोन ले जा सकेंगे

लेखन गजेंद्र
Sep 02, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु की सरकार ने राज्य भर के प्रमुख मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो मंगलवार से लागू हो गया है। तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने राज्य के 52 मंदिरों पर यह प्रतिबंध लागू किया है। हालांकि, बिना कैमरे वाले साधारण मोबाइल फोन मंदिरों के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। सरकार ने विधानसभा में बताया कि यह प्रतिबंध 1 सितंबर से प्रमुख मंदिरों में लागू होगा।

प्रतिबंध

सरकार ने क्यों उठाया कदम?

तमिलनाडु सरकार ने यह प्रतिबंध मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व निर्देशों के अनुरूप जारी किया है।

कोर्ट की मदुरै पीठ ने 2 दिसंबर, 2022 को तिरुचेंदूर में स्थित अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर के अंदर मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया था।

तमिलनाडु सरकार ने पाया कि युवा श्रद्धालु मंदिर परिसर के अंदर रीलें बना रहे थे और तस्वीरें खींच रहे थे, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

पहल

5 रुपये का टोकन लेकर जमा करना होगा फोन

धर्मार्थ मंत्री श्री रमेश ने बताया कि मंदिरों के अंदर रील बनाने के मामले बढ़ रहे थे, जिसे देखते हुए इसे लागू किया गया है। पलानी, तिरुचेंदूर, मदुरै और रामेश्वरम मंदिरों में मोबाइल फोन पहले से प्रतिबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रवेश द्वारों पर भक्तों के मोबाइल फोन रखने के लिए समर्पित काउंटर स्थापित किए गए हैं। प्रति फोन 5 रुपये का एक समान टोकन शुल्क लिया जाएगा।

मंदिर के आसपास के बहुभाषी नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENT