कॉकरोच जनता पार्टी से अलग हुआ एक गुट; बनाई CJP-डेमोक्रेटिक, कहा- ये केजरीवाल की टीम नहीं
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के अभिजीत दिपके के नेतृत्व में बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से अलग होकर एक गुट ने कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक (CJPD) बनाई है। इसके संस्थापक मनीष ब्रह्मभट्ट ने गुरुवार को दिल्ली में कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद इस पार्टी को बेंच दिया गया और राजनीतिकरण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने खून-पसीना बहाया, लेकिन उनसे पूछे बिना अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय टीम बना दी गई। उन्होंने कहा कि CJPD केजरीवाल की टीम नहीं बनेगी।
दावा
किसी भी प्रदर्शनकारी और वॉलंटियर से नहीं ली राय- मनीष
मनीष ने कहा कि दिपके ने अपने घरों में आराम से बैठकर 12 सदस्यों की टीम बना ली और आंदोलन की सफलता के बाद, किसी भी वॉलंटियर से कोई राय नहीं ली गई।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया या इंस्टाग्राम से जुड़े लोगों से भी जरूरी शर्तों के बारे में नहीं पूछा गया, इसके बजाय, उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़े 8 लोगों, एक महिला मित्र और कॉलेज के दोस्तों को शामिल करके टीम बना ली।
बयान
केजरीवाल CJP के बहाने अपना जनाधार मजबूत कर रहे हैं- मनीष
मनीष ने कहा कि वह चाहते थे कि राष्ट्रीय टीम में हर राज्य से 5 लोग होने चाहिए और उन क्षेत्रों से प्रदर्शनकारियों और वॉलंटियर्स को चुना जाए, लेकिन चयन प्रक्रिया हाई कमान के इशारे पर हुई।
उन्होंने दावा किया कि इस टीम को बनाने का विचार भी केजरीवाल का ही था ,क्योंकि वे अन्ना हजारे के समय से धोखेबाज रहे हैं।
मनीष ने कहा कि CJP के बहाने केजरीवाल अपना जनाधार मजबूत कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई CJPD
#WATCH दिल्ली: CJP-डेमोक्रेटिक के फाउंडर मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा, "आज हम 'कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक' लॉन्च कर रहे हैं... हमें ऐसा क्यों करना पड़ा? यह आंदोलन देश का था; यह इसलिए सफल हुआ क्योंकि लोगों ने इसमें अपना खून-पसीना बहाया था। लेकिन, आंदोलन की सफलता के बाद इसे बेच दिया… pic.twitter.com/bUdESs0tw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2026