जंतर-मंतर मारपीट का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज बोला- ट्रंप-नेतन्याहू को ले आओ, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे
क्या है खबर?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में नाबालिग दलित छात्रा नीशु के पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने विरोधियों को चुनौती दी है। उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मीडिया से कहा कि कोई उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता, चाहे तो पूरा विपक्ष एक साथ उतर जाए। उन्होंने कहा कि उनका जलवा है और यह ऐसे ही बना रहेग, क्योंकि धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा होती है।
बयान
डंके की चोट पर बोलता हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा- भारद्वाज
भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, "हम डंके की चोट पर कह रहे है कि मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा। तुम ट्रंप, नेतन्याहू, जिसे लाना है, उसे ले आओ। अभी तो राहुल गांधी उतरा है, मैं तो कहता है कि भारत में जितने भी विपक्ष के नेता हैं, जितने भी विपक्ष के समर्थक हैं, सारे लोगों को लेके जमीन पर उतर जाओ, तब भी मेरा बाल भी बांका कर दो तो फिर मान जाएं।"
बयान
जेल से बाहर आएंगे तो फिर इलाज करेंगे- भारद्वाज
भारद्वाज ने आगे कहा, "कोई मेरा बाल बांका कर ले, ऐसा हो ही नहीं सकता। जलवा है हमारा और जलवा ऐसे ही बना रहेगा। धर्मो रक्षति रक्षितः, जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा धर्म करता है।"
भारद्वाज ने कहा कि अगर वो जेल जाते हैं, तो बाहर आएंगी ही और अगर तब नीशु के पिता ने कुछ भी बोला तो फिर उसका इलाज किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "जेल जाएंगे, फिर आएंगे। फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।"
ट्विटर पोस्ट
स्वतंत्र भारद्वाज का बयान
"स्वतन्त्र भारद्वाज को इतनी ताकत किसने दी है!"
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 4, 2026
"हम डंके की चोट पर कह रहे है कि मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा. तुम ट्रंप, नेतन्याहू..राहुल गांधी.. भारत में जितना भी विपक्ष का नेता है, जितना भी विपक्ष का सपोर्टर है, सारे लोगों को लेके ग्राउन्ड पर उतर जाओ. तब भी मेरा बाल भी बांका… https://t.co/l6zvmQYGWJ pic.twitter.com/4hUs33D0TL
वीडियो
सोशल मीडिया पर साझा हो रहे न्यूज स्टूडियों में बयान के वीडियो
सोशल मीडिया पर अब भारद्वाज के वो पुराने वीडियो भी सामने आने लगे हैं, जिसमें उसे न्यूज चैनलों के स्टूडियों में बुलाकर दर्शक दीर्घा में बैठाया गया है।
आजतक चैनल के एक शो का वीडियो कांग्रेस नेता अतुल पाटिल ने साझा किया है, जिसमें दर्शक दीर्घा में बैठे आरोपी भारद्वाज के पास एंकर अंजना ओम कश्यप माइक लेकर पहुंचती हैं।
इस दौरान भारद्वाज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक देता है।
ट्विटर पोस्ट
आरोपी के बयान का वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज से चैनल का रिश्ता पुराना है pic.twitter.com/hQCwhKzIJu
— Atul Londhe Patil (INDIA Ka Parivar)🇮🇳 (@atullondhe) September 4, 2026