पाकिस्तान के F-16 जेट को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान गोवा की FLY91 एयरलाइन में शामिल
क्या है खबर?
भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान गोवा की क्षेत्रीय FLY91 एयलाइन में शामिल हो गए हैं। अभिनंदन वहां वाणिज्यिक पायलट की कमान संभालेंगे। वर्ष 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई झड़प में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराने और पाकिस्तान की कैद से वापस आने के बाद उनको अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि मिली थी। अभिनंदन ने समय से पहले वायुसेना से सेवानिवृत्ति ली थी और अब निजी एयरलाइन में शामिल हो रहे हैं।
तैनाती
अभिनंदन ने अगस्त में ली थी तैनाती
अभिनंदन ने अगस्त में निजी एयरलाइन में तैनाती ली थी। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने भी कर्मचारियों की निजी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
अभिनंदन ने दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्ति ले ली थी। वायुसेना में वरिष्ठ पदों पर उड़ान संबंधी जिम्मेदारियां कम होने और प्रशासनिक जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।
FLY91 एयरलाइन मार्च 2024 में शुरू हुई थी। यह ATR 72-600 विमानों के 6 बेड़े का संचालन करती है। एयरलाइन गोवा-हैदराबाद में हैं।
पहचान
अभिनंदन ने कैसे आए थे पाकिस्तान से वापस?
फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए, जिसका पाकिस्तान ने जवाब दिया।
27 फरवरी को अभिनंदन ने मिग-21 से नौशेरा के ऊपर पाकिस्तानी F-16 गिरा दिया और खुद पैराशूट से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उतरे।
उनको 1 मार्च को रिहा किया गया। सरकार ने उन्हें भारत का तीसरा सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार 'वीर चक्र' दिया।