Loading...
CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन, इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग
CJP कार्यकर्ता के पिता पर हमले को लेकर पार्टी ने आज संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन किया

CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन, इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग

लेखन आबिद खान
Sep 04, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका संसद मार्ग थाने पर पहुंचे हैं। वे CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा की गई मारपीट का विरोध कर रहे हैं। रांका ने कहा कि दिल्ली में अब हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना जुर्म कबूल कर रहा है लेकिन भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बयान

रांका बोले- हम निशु और उनके पिता के साथ

CJP प्रवक्ता रांका ने कहा, "जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। अब दिल्ली में स्थिति ऐसी हो गई है कि आरोपी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है लेकिन दिल्ली पुलिस ने भाजपा के इशारे पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।"

मामला

क्या है मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वतंत्र ने दावा किया कि उसने ही नीशू के पिता का सिर फोड़ा था और उन्हें 60 टांके लगाने पड़े थे।

स्वतंत्र ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का भी नाम लिया था। उसने कहा, "मैंने पुलिस को यह कहते सुना कि उन्हें कपिल मिश्रा का फोन आया था। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं।"

ये वीडियो सामने आने के बाद स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग होने लगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग थाने पहुंचे

ADVERTISEMENT

कांग्रेस

राहुल गांधी नीशू से बोले- मैं तुम्हारे साथ

राहुल गांधी ने कहा, 'नीशु, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं। तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज उठाती हो। अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है?'

पुलिस

मामले पर पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस का कहना है कि संजय के सिर पर कड़ा लगने से चोट आई थी। इसके बाद RML अस्पताल में संजय की मेडिकल जांच की गई, जिसमें साधारण चोट बताई गई।

पुलिस ने खोपड़ी फटने के दावे को गलत बताया है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद सूरज कुमार और स्वतंत्र को हिरासत में लिया गया था और दोनों को नोटिस देकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

ADVERTISEMENT