Loading...
जंतर-मंतर पर दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने कबूला, कपिल मिश्रा ने बचाया
जंतर-मंतर पर दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने कबूला

जंतर-मंतर पर दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने कबूला, कपिल मिश्रा ने बचाया

लेखन गजेंद्र
Sep 03, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक दलित छात्रा के पिता को पीटने वाले युवक ने एक पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक नेताओं के संरक्षण को कबूल किया है। हिंदुवादी संगठन से जुड़े स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट में बताया कि उसके ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन वह जेल भी नहीं गया। उसने बताया कि पुलिस के पास दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा का फोन आ गया था।

बयान

युवक ने क्या कहा?

भारद्वाज ने पॉडकास्ट में कहा, "नीशु के बाप का सिर फाड़ा। इसमें 307 धारा लगी थी। उसके सिर पर 60 टांके लगे थे। बंदा मरने की स्थिति में एंबुलेंस में जा रहा था। उसकी बेटी थाने के बाहर कह रही थी कि इंसाफ नहीं मिला तो वह जहर खाकर मर जाएगी। सबको पता होनी चाहिए कि हम तो जेल भी नहीं गए। हम रात भर घूम रहे थे। मेरे ऊपर बालाजी-हनुमानजी की कृपा है। कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं।"

बयान

मोदी भी मेरे बड़े भाई- भारद्वाज

युवक ने आगे कहा, "ये लोग कहते हैं कि कपिल मिश्रा का फोन आ गया था, जिससे हमें छोड़ दिया गया। कपिल मिश्रा मेरे बड़े भाई हैं, चिराग पासवान मेरे बड़े भाई हैं।"

युवक ने पॉडकास्ट की एंकर से कहा, "सारे लोग, जितनों को आप जान रही हैं, आप मोदीजी (नरेंद्र मोदी) को जान रही हैं, वो भी अपने बड़े भाई हैं। सबका सपोर्ट है।"

युवक ने पॉडकास्ट में मुस्लिम धर्म के विरोध में भी कई विवादास्पद बातें कही हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

युवक के बयान का वीडियो

ADVERTISEMENT

चर्चा

मोदी के तेरहवीं के समोसे बेंच रही थीं नीशु

नीशु अपने वीडियो से लगातार केंद्र सरकार को निशाने पर लेती हैं, जिसके कारण उनको रेप और जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान नीशु अपने पिता के साथ पहुंची थीं। उनका एक वीडियो काफी वायरल था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेरहवीं बताकर सबको समोसे बांट रही थीं।

तभी उन पर हमला हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद उनको मकान मालिक ने घर खाली करने को कह दिया था।

ADVERTISEMENT