जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के बडमाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) शामिल थी। भारतीय सेना के चिनार कोर ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर बुडगाम के अशदर गली क्षेत्र में 'ऑपरेशन अशदर' नामक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था। अभी आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है।
अभियान
आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर चलाई थी गोलियां
कोर ने बताया कि अभियान के दौरान सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी, तभी आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।
कोर ने बताया कि दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है। उसके पास से एक AK राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।
अभी इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है।
ट्विटर पोस्ट
सेना का पोस्ट
OP ASHDAR, Budgam
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 4, 2026
Based on specific intelligence input, a Joint Search Operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and @crpf_srinagar in general area Ashdar Gali, Budgam.
Vigilant troops observed suspicious activity and upon being challenged, terrorists opened fire,…