श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग करते समय इंडिगो का विमान खंभे से टकराया
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से बचा। इंडिगो का विमान पार्किंग के समय एक खंभे से टकरा गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब इंडिगो की उड़ान 6E 225 सुबह करीब 9 बजे बे-नंबर 06 पर खड़ा किया जा रहा था, तभी वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गई। विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा
नवी मुंबई से श्रीनगर आया था विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान नवी मुंबई से श्रीनगर आया था। विमान में बैठे सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
यात्रियों और चालक दल को विमान की सीढ़ियों से उतारा गया। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चला है। हवाई अड्डा अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हवाई अड्डे का कामकाज भी सामान्य रूप से जारी है, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
ट्विटर पोस्ट
घटना की वीडियो
IndiGo plane hits pole while operating from Navi Mumbai to Srinagar, got into the incident while being positioned at Bay No. 6 at the airport at 9 am.
— Tarun Shukla (@shukla_tarun) September 4, 2026
All passengers safe#aviation #india #indigo #srinagar #incident@IndiGo6E pic.twitter.com/rH17ld1NrM
हादसा
पहले भी हवाई अड्डे पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं विमान
हवाई अड्डे पर विमानों के क्षतिग्रस्त होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून में दिल्ली में तेज आंधी के दौरान सीढ़ियों से एयर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त हुए थे। मुंबई में भी इंडिगो का विमान ऐसे ही क्षतिग्रस्त हो चुका है।
पिछले दिनों गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान का बीच हवा में इंजन फेल होने के बाद उसे वापस गोवा के मोपा हवाई अड्डे पर उतारा गया था।