देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
रूसी हमले में मारे गए केरलम के नाविक की हुई थी सगाई, बदलने वाले थे नौकरी
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जिस मालवाहक जहाज को रूस ने अपनी क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया, उसमें मारे गए 4 लोग भारतीय नाविक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक को 'गंभीर पाप' बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) पर बात की।
दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में एक छात्रा की हालत गंभीर, फिर से संसद मार्च की तैयारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से हटा दिया गया था, लेकिन वे डटे हैं और संसद मार्च की तैयारी कर रहे हैं।
किसान महापंचायत: पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा, गुरनाम चढ़ूनी को हिरासत में लिया
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर देश के किसान संगठनों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
भारत का सिंधु जल संधि पर रुख बरकरार, कहा- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान
भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को वर्तमान स्वरूप में अप्रभावी बताते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य का समझौता पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने पर ही निर्भर करेगा।
सिक्किम में भूस्खलन से सुरंग ढहने के बाद गैस का रिसाव; 7 की मौत, 27 फंसे
सिक्किम में भारी बारिश के कारण सोमवार को नामची जिले में बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे निर्माणाधीन सुरंग ढह गई और उसके अंदर फंसकर 7 लोगों की मौत हो गई।
सोनम वांगचुक ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी, कई पुलिस हिरासत में
सोनम वांगचुक ने अपने भूख हड़ताल तोड़ने के फैसले को वापस ले लिया है और कहा कि वह 23वें दिन भी अपना अनशन जारी रखेंगे।
दिल्ली संसद मार्च: CJP का प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान, जानिए दिनभर के प्रमुख घटनाक्रम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर सोमवार (20 जुलाई) को किए गए 'संसद चलो' मार्च के कारण दिल्ली में दिनभर गहमाहमी रही।
दिल्ली में पत्थरबाज बनी पुलिस? संसद जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पथराव का वीडियो आया सामने
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को जब संसद तक मार्च किया तो उन्हें दिल्ली पुलिस का सामना करना पड़ा।
राम मंदिर चंदा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराध का राजनीतिकरण न करें, SIT का सुझाव
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के मामले को साधारण अपराध बताते हुए उसका राजनीतिकरण न करने का सुझाव दिया।
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आए घर; 7 मौत, 9 लापता
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने हालात मुश्किल बना दिए हैं। अब खबर आ रही है कि पुंछ जिले में भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में आकर 7 लोगों की जान गई है। अभी 9 लापता हैं।
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने के लिए लोकसभा में पेश किया विधेयक
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया।
पंजाब के किसानों का ऐलान, अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ 21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे
दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा झेल रही केंद्र सरकार के लिए अब एक दूसरे मोर्चे पर भी चुनौती बढ़ने वाली है।
CJP प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, 3 मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा
दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ताओं ने जेपी नड्डा से 10 मिनट मुलाकात की। इस दौरान CJP ने अपनी 3 मांगों का ज्ञापन पत्र मंत्री को सौंपा।
भारत को डेंगू के खिलाफ मिली पहली वैक्सीन 'क्यूडेंगा', जानिए कीमत और प्रभावशीलता
भारत ने डेंगू के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके और डिंपल यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
दिल्ली में संसद तक कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनका शव पुलिस मुख्यालय में मिला है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा स्थगित, वैष्णो देवी और अमरनाथ भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ी मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए चार धाम यात्रा स्थगित कर दी गई है।
धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए कारण
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
क्या है 'वंदे मातरम विधेयक' और इसमें राष्ट्रीय गीत के अपमान पर क्या सजा प्रस्तावित है?
केंद्र सरकार राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में एक महत्वपूर्ण संशोधन पेश करने जा रही है।
दिल्ली में संसद मार्च के लिए उमड़ी भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के लिए उमड़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
सोनम वांगचुक की अस्पताल प्रशासन से छुट्टी देने की मांग, कहा- संसद मार्च में जाना है
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर खुद को डिस्चार्ज करने (अस्पताल से छुट्टी देने) की मांग की है।
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद किया गया
दिल्ली में युवा प्रदर्शनकारियों के संसद तक मार्च को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है। यह दावा जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों ने किया है।
संसद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों युवा लोगों की भीड़ ने संसद तक मार्च शुरू कर दिया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की।
CJP के 'संसद मार्च' को लेकर दिल्ली पुलिस ने की घेराबंदी, जानिए क्या-क्या कदम उठाए
संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी राजनीतिक सरगर्मी और सुरक्षा तैनाती का माहौल है।
सोनम वांगचुक आज खत्म कर देंगे अपनी भूख हड़ताल, रखीं ये 3 शर्तें
दिल्ली के जंतर-मंतर से जबरन हटाए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
मेरठ: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, युवक ने जहरीला इंजेक्शन देकर की हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या बताने के लिए युवक ने प्रेमिका की जेब में सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां भी रख दीं।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जबरन खत्म करवा सकती है सरकार, क्या कहता है कानून?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को बीते दिन पुलिस ने अस्पताल शिफ्ट कर दिया था। पुलिस ने कहा कि वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए ऐसा किया गया।
महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले पार्षद ने आत्मसमर्पण किया, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
महाराष्ट्र के कल्याण में एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज ही म्हात्रे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
सोनम वांगचुक निजी अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट, हाई कोर्ट ने कहा- डॉक्टरों पर भरोसा रखें
सोनम वांगचुक को फिलहाल निजी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सरकार ने उन्हें अस्पताल में ले जाने का फैसला किया, तो इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता।
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट की विधेयक को मंजूरी
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे; 11 की मौत, 250 वाहन बहे
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रातभर हुई बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। यहां कम से कम 1 1 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं।
सोनम वांगचुक का अस्पताल से पहला बयान, CJP को संसद मार्च की अनुमति नहीं; जानें घटनाक्रम
सोनम वांगचुक अस्पताल में भी अपनी भूख हड़ताल को जारी रखे हुए हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप और किसी भी तरह की दवा लेने से इनकार कर दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में ली आखिरी सांस
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवगौड़ा का शनिवार (18 जुलाई) को बेंगलुरु के पुरना हवाई अड्डा रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में निधन हो गया।
अहमदाबाद में पटाखा कारखाने में धमाका, 8 लोगों की मौत और करीब 15 घायल
गुजरात के अहमदाबाद में एक अवैध पटाखा कारखाने में आग लगने के बाद कई धमाके हुए। इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
गुप्त बैठक, सादे कपड़े और 3 स्तरीय व्यवस्था; पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर से कैसे हटाया?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज पुलिस ने हटा दिया है। सुबह-सुबह सादे कपड़ों में दर्जनों पुलिसकर्मी धरनास्थल पहुंचे और वांगचुक को एंबुलेंस में अस्पताल ले गए।
अभिषेक बनर्जी के 'अवैध रूप से बने' सांसद कार्यालय पर चला बुलडोजर
तृणमूल कांग्रेस (TMC) महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित उनके सांसद कार्यालय को प्रशासन ने ढहा दिया है। आरोप है कि इस 5 मंजिला इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।
इस्लामाबाद में SCO बैठक में शामिल हुआ भारत, पाकिस्तान संग सीमा सुरक्षा पर हुई चर्चा
पाकिस्तान से तनाव के बावजूद बहुपक्षीय मंचों पर भारत की भागीदारी लगातार जारी है। भारत ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सीमा सुरक्षा प्रमुखों की 12वीं बैठक में हिस्सा लिया।
पंजाब पुलिस ने अपने ही अधिकारी गुरिंदरजीत नागरा को किया गिरफ्तार, FBI ने लगाए थे आरोप
पंजाब पुलिस ने अपने ही अधिकारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया है। नागरा पर अमेरिका की FBI ने गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया के संगठित अपराध गिरोह चलाने में भूमिका होने के आरोप लगाए थे। FBI ने कहा था कि कथित 3.4 करोड़ रुपये की रंगदारी में नागरा की भूमिका थी।