जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आए घर; 7 मौत, 9 लापता
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने हालात मुश्किल बना दिए हैं। अब खबर आ रही है कि पुंछ जिले में भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में आकर 7 लोगों की जान गई है। अभी 9 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की घटना लोरान गांव के पीर पंजाल पहाड़ी इलाके में घटी है। यहां कई घर मलबे में दब गए हैं। मृतकों में 4 महिलाएं हैं। घटना की सूचना पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
हादसा
अब तक 17 लोगों की मौत
पुंछ जिले में शनिवार शाम से ही भारी बारिश हो रही है। अब तक राजौरी और पुंछ जिले में बारिश के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग लापता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है और कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
यात्रा
वैष्णों देवी और अमरनाथ यात्रा बंद
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा और अमरनाथ यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।
सभी मंदिर बोर्डों ने श्रद्धालुओं ने यात्रा स्थगित कर एक स्थान पर ठहरने की अपील की है। सरकार ने राज्य में स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
सरकार ने सभी प्रमुख विभागों को सतर्क रहने को कहा है और नागरिकों-पर्यटकों से भी सावधान रहने की अपील की है।
ट्विटर पोस्ट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन
J&K, Poonch| 7 dead bodies recovered
— Saahil Suhail (@SaahilSuhail) July 19, 2026
while as 9 civilians are reported missing. A rescue and search operation is underway. Flash floods triggered by heavy rains have impacted Murrah, Sangla, Sangalani, Marhote, Dogrian Buffliaz and Noona Bandi areas of the district. pic.twitter.com/dtnOiDCHB0